मेरठ में युवती को दी श्रद्धा की तरह टुकड़े करने की धमकी(फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड के बाद यूपी में फिर एक बार युवती को उसके 35 टुकड़े करने की धमकी मिली है. मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी का है. जहां एक युवक ने अपना नाम बदलकर युवती से दोस्ती की और फिर उसको धोखे से बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल कंकरखेड़ा पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बता दें कि इस पूरे मामले में आरोपी का नाम कमर है और उसने जब पीड़िता से दोस्ती की थी तो उसने अपना नाम कमल बताया था.
ये पूरा मामला सितंबर महीने का है. जब आरोपी लड़के ने कमर से कमल बनकर लड़की को फोन किया था, लड़के ने फोन पर पीड़ित युवती को बताया कि वो शास्त्रीनगर में रहता है और उसका नाम कमल है. फिर दोनों में धीरे-धीरे बातचीत होने लगी और दोस्ती हो गई. जिसके बाद लड़की ने पुलिस को बताया कि वो अक्टूबर के महीने में कमल पीड़िता को कार से मंसूरपुर लेकर गया. जहां उसने लौटते समय आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां मिला दीं और कंकरखेड़ा में एक अस्पताल के पास अपनी खड़ी करके उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा.
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को कमर अपने एक दोस्त के साथ युवती से मिलने पहुंचा. वहां पहुंचकर उसने पीड़िता को अपना असली नाम बताया, तब उसने अपना असली नाम कमर अब्बास बताया और कहा कि वो इंचौली में रहता है. जिसके बाद कमर ने पीड़िता पर धर्मांतरण कर शादी करने का दबाव बनाया. लेकिन इस बातों पीड़िता मना कर देती है फिर वो और उसका दोस्त लड़की पीटना शुरु कर देते हैं और पीड़िता को धमकाते हुए कहते हैं कि श्रद्धा की तरह उसके भी 35 टुकडे़ कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक देंगे.
ये भी पढ़ें-
इसके बाद पीड़िता खुद कमर की असली जानकारी जुटाती है और पुलिस में शिकायत दर्ज कर देती है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज लिया है और जांच शुरु कर दी है.
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…