देश

Meerut: मेरठ के अस्पताल के जेन्ट्स टॉयलेट में मिला नवजात का शव, चारों तरफ था केवल खून ही खून

Meerut News: उत्तरप्रदेश में मेरठ जिला अस्पताल के पुरुष टॉयलेट में एक नवजात बच्ची का शव मिलने का मामला सामने आया है. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. मामला सामने आने के बाद अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये बच्ची किसकी है और इसके मां-बाप कौन है.दरअसल, जिला अस्पताल में किसी मरीज के तीमारदार ओपीडी (OPD) के पीछे स्थित पुरुष टॉयलेट में गए थे. टॉयलेट के दरवाजे पर खून देखते ही तीमारदार का माथा ठनक उठा.

टॉयलेट के अंदर जाकर देखा तो सीट के अंदर एक नवजात की लाश देख उसके होश उड़ गए. जिसके बाद शोर मचाते हुए तीमारदार ने मामले की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी. जिसके बाद पुलिस को बुलाकर इस मामले की जानकारी दी गई.

अस्पताल के कर्मचारियों ने निकाला बच्ची का शव

मामले की जानकारी जब सामने आई तो टॉयलेट के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई. जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात के शव को टॉयलेट की सीट से बाहर निकाला. डॉक्टरों के मुताबिक नवजात शिशु को बच्ची बताया गया है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नवजात के शव को मोर्चरी में रख दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची की मां भी फरार है. बच्ची का हालत इतनी खराब थी कि स्थानीय लोग का कहना है कि भगवान ऐसी मौत किसी बच्ची को ना दे.

ये भी पढ़ें- Hamirpur: अनोखी शादी… दूल्हे ‘योगी’ को दुल्हन के पिता ने गिफ्ट में दिया बुलडोजर, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

टॉयलेट सीट में फंसी हुई थी बच्ची

मामला मेरठ के प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल का है. जहां अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास पुरुष शौचालय में बच्ची का शव मिला है. नवजात बच्ची किसकी है, टॉयलेट में कौन डालकर गया. इसका अभी तक पता नही पता नहीं चला है. शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जब यहां कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने खून देखा और शौचालय की सीट में एक नवजात का शव देखा, जो कि सीट में फंसा हुआ था. इसके बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

12 minutes ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

13 minutes ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

54 minutes ago

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की…

1 hour ago

‘न सिर झुकाएंगे, न घुटने टेकेंगे!’ UN में ट्रंप की धमकी पर गरजे ईरानी राष्ट्रपति, दिया करारा जवाब

Masoud Pezeshkian: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने…

1 hour ago

अपनी हार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा रही कांग्रेस- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े सवाल पर…

1 hour ago