Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Meerut: मेरठ के अस्पताल के जेन्ट्स टॉयलेट में मिला नवजात का शव, चारों तरफ था केवल खून ही खून

UP News: मेरठ के प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल के पुरुष टॉयलेट में नवजात बच्ची का शव मिला है. अस्पताल मे किसी मरीज के तीमारदार ओपीडी (OPD) के पीछे स्थित पुरुष टॉयलेट में गए थे. जिसके बाद मामले की जानकारी सामने आई.

Meerut News

जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव (फोटो-ट्विटर)

Meerut News: उत्तरप्रदेश में मेरठ जिला अस्पताल के पुरुष टॉयलेट में एक नवजात बच्ची का शव मिलने का मामला सामने आया है. जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. मामला सामने आने के बाद अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये बच्ची किसकी है और इसके मां-बाप कौन है.दरअसल, जिला अस्पताल में किसी मरीज के तीमारदार ओपीडी (OPD) के पीछे स्थित पुरुष टॉयलेट में गए थे. टॉयलेट के दरवाजे पर खून देखते ही तीमारदार का माथा ठनक उठा.

टॉयलेट के अंदर जाकर देखा तो सीट के अंदर एक नवजात की लाश देख उसके होश उड़ गए. जिसके बाद शोर मचाते हुए तीमारदार ने मामले की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी. जिसके बाद पुलिस को बुलाकर इस मामले की जानकारी दी गई.

अस्पताल के कर्मचारियों ने निकाला बच्ची का शव

मामले की जानकारी जब सामने आई तो टॉयलेट के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई. जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात के शव को टॉयलेट की सीट से बाहर निकाला. डॉक्टरों के मुताबिक नवजात शिशु को बच्ची बताया गया है. जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नवजात के शव को मोर्चरी में रख दिया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बच्ची की मां भी फरार है. बच्ची का हालत इतनी खराब थी कि स्थानीय लोग का कहना है कि भगवान ऐसी मौत किसी बच्ची को ना दे.

ये भी पढ़ें- Hamirpur: अनोखी शादी… दूल्हे ‘योगी’ को दुल्हन के पिता ने गिफ्ट में दिया बुलडोजर, वजह जान हैरान हो जाएंगे आप

टॉयलेट सीट में फंसी हुई थी बच्ची

मामला मेरठ के प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल का है. जहां अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास पुरुष शौचालय में बच्ची का शव मिला है. नवजात बच्ची किसकी है, टॉयलेट में कौन डालकर गया. इसका अभी तक पता नही पता नहीं चला है. शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जब यहां कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने खून देखा और शौचालय की सीट में एक नवजात का शव देखा, जो कि सीट में फंसा हुआ था. इसके बाद इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी गई.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital