देश

Meerut: घोड़ी पर चढ़े दूल्हे ने की 200 राउंड फायरिंग, रायफल से दगी गोलियों से थर्राया इलाका, पांच पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Meerut News: तमाम कार्रवाई के बावजूद उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रदेश में शादी का दौर शुरू होते ही हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आने लगी हैं. कहीं शादी-बारत तो कहीं तिलक में हर्ष फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला मेरठ से सामने आया है. यहां पर एक शादी समारोह में दूल्हा अपने परिवार के साथ हर्ष फायरिंग करने लगा और जमकर खुशी मनाई. तो वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर इस सम्बंध में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा हर्फ फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है. तो वहीं उसके तमाम नाते-रिश्तेदार और परिजन भी खड़े हैं. वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपचीवाड़ा से सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, देर रात शादी समारोह में विदाई के दौरान दूल्हा सनी आलम ने रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका हिल गया. बताया जा रहा है कि दूल्हे के भाई और तमाम रिश्तेदारों ने करीब 200 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका थर्रा गया. तो वहीं वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही आईजी नचिकेता झा ने मामले को संज्ञान में लिया है और घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को फटाकर लगाई है और तुरंत मामले में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया है. इसके बाद कोतवाली थाने में सुभाष बाजार चौकी इंचार्ज देवेन्द्र की ओर से दूल्हे सनी आलम व भाई जुबैर, वसीम अन्य हाजी साबिर, यासिर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-‘नेतागिरी नहीं छोड़ी तो तलाक दे दूंगा…’ चेतावनी पर बोली पत्नी- लोकप्रियता देख जलने लगे हैं

हर्ष फायरिंग से सम्बंधित वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो तोपचीवाड़ा के पास का है. वीडियो में खुद दूल्हा दो सौ राउंड फायरिंग करने की बात कबूल करता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस ने बताया कि, बीते शुक्रवार को हाजी ग्यास के बेटे सनी आलम की बारात गई थी. दुल्हन को लेकर दूल्हा और उसके भाई रिश्तेदारों ने हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी. करीब एक घंटा तक दो सौ राउंड फायरिंग की गई. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि, मामले में दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है. साथ ही हथियारों के लाइसेंस निरस्त की रिपोर्ट तैयारी की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

2 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

5 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

19 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

24 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

28 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

42 minutes ago