प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
PM Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 फरवरी) को संसद के निचले सदन (लोकसभा) को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में विपक्ष दर्शक दीर्घा में दिखाई देगा.
इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का 1959 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिए गए एक भाषण को लेकर कहा कि “कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है. कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी विश्वास नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए. नेहरू जी ने लाल किले से कहा था- हिंदुस्तान में काफी मेहनत करने की आदत आमतौर से नहीं है. हम इतना काम नहीं करते हैं… जितना यूरोप, जापान, चीन, रूस और अमेरिका वाले करते हैं. नेहरू जी की भारतीयों के प्रति सोच थी कि भारतीय आलसी और कम अक्ल के होते हैं.”
पीएम मोदी ने कहा कि “संसद के इस नए भवन में जब राष्ट्रपति हमें संबोधित करने आई और जिस गौरव और सम्मान के साथ सेंगोल और पूरे जुलूस का नेतृत्व किया, हम सब उनके पीछे-पीछे चल रहे थे. नए सदन में ये नई परंपरा भारत के आजादी के उस पवित्र पल का प्रतिबिंब जब साक्षी बनता है तो लोकतंत्र की गरिमा कई गुना ऊपर चली जाती है.”
पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “आप लोग (विपक्ष) जिस प्रकार से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं. मैं पक्का मानता हूं कि जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी. और आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी अधिक ऊंचाई पर जरूर पहुंचेगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे. वे विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे…मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं देख रहा हूं कि आपमें(विपक्ष) से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं. मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं. बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं.”
पीएम मोदी ने कहा “…राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में देश की नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और हमारे किसान, मछुआरों की चर्चा की है… क्या जब देश के युवा की बात होती है तो सभी वर्ग के युवाओं की बात नहीं होती? क्या जब महिलाओं की बात होती है तो देश की सभी महिलाएं उसमें नहीं आती? कब तक टूकड़ो में सोचते रहेंगे? कब तक समाज को बांटते रहेंगे?”
PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला और 10 साल कम नहीं होते. लेकिन 10 साल में उस दायित्व को निभाने में भी वे पूरी तरह विफल रहे. जब वे खुद विफल हो गए तो विपक्ष में और भी होनहार लोग हैं उन्हें भी उभरने नहीं दिया. एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है.”
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…