देश

UP Budget 2024: “वही मंजिल पर पहुंचा है जो अपने पांव चलता है…”, बजट भाषण में वित्त मंत्री ने लगाया शेरो-शायरी का तड़का, खूब लगे ठहाके

UP Budget 2024: सोमवार यानी 5 फरवरी को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश का भारी भरकम बजट पेश हुआ है और इसी के बाद से आम जनता ये देखने में जुट गई है कि लोकसभा चुनाव से पहले आने वाला बजट उनके लिए कितना खास रहा है. बता दें कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का यह आठवां बजट है. उत्तर प्रदेश के बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए है. बजट भाषण के दौरान सदन का माहौल हल्का फुल्का रखने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शेरो-शायरी का तड़का लगाया तो सदन में लोग ठहाके लगाते नजर आए. इस दौरान सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शायर बने भी दिखाई दिए. इस मौके पर माहौल को हल्का-फु्ल्का बनाने के लिए उन्होंने चुनिन्दा शेर पढ़े तो सदन के सदस्य ठहाका लगाए बगैर नहीं रह सके. तो वहीं चिकित्सा क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए वित्त मंत्री ने कहा-“हौसले दिल में जब मचलते हैं, आंधियों में चिराग जलते हैं.” तो इसी के साथ ये भी कहा कि “मुक्त हूं कर्तव्य की चिन्ताओं से, दर्द से दुःख से मुझे आराम है, हर किसी के वास्ते हर वस्तु है, यह हमारे ऐश्वर्य का पैगाम है. आगे उन्होंने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए सरकारी प्रयास के बारे में बताते हुए कहा कि “पैदा नजर-नजर में एक ऐसा मुकाम कर, दुनिया सफर करे तेरे दामन को थाम कर.” बजट भाषण देते हुए वित्त मंत्री ने यूपी की योगी सरकार को गरीबों के हितों में काम करने वाला बताया और कहा कि, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने शायरी पढ़ी-

“आँख का हर अश्रु कण हंसने लगा है,
ढ़ल गयी है आह भी संगीत में,
जगमगाता है हृदय का अंधकार,
कष्ट परिवर्तित हुए हैं गीत में.”

ये भी पढ़ें-यूपी बजट में 6 बड़े ऐलान: कुंभ, स्मार्ट सिटी योजना, गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए मिले इतने करोड़

तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले साल 2024-2025 के बजट को वित्त मंत्री ने यूपी की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि सदन में उपस्थित सम्मानित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बजट जनता को समर्पित है. तो वहीं बजट समाप्ति की घोषणा करने से पहले उन्होंने एक शायरी का सहारा लिया और पढ़ा-

“तुम्हारी शख्सियत से ये सबक लेंगी नई नस्लें,
वहीं मंजिल पर पहुँचा है जो अपने पाँव चलता है.
डुबो देता है कोई नाम तक भी खानदानों का,
किसी के नाम से मशहूर होकर गाँव चलता है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

7 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago