देश

Meerut News: शादी से पहले नहीं बताई HIV संक्रमित वाली बात, पत्‍नी के Positive होते ही फरार हुआ पति

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक ने शादी से पहले अपनी होने वाली पत्नी और उसके परिवार वालों से एड्स (AIDS) की बात छिपा ली और धोखे से शादी कर ली. इस मामले में युवती के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और गम्भीर आरोप लगाए हैं.

पूरा मामला मेरठ जिले के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है. यहां पर एक युवती के माता-पिता ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि, उसने उनकी बेटी से धोखे से शादी कर ली. जबकि वह एड्स रोगी था और उसने इस बात की जानकारी भी नहीं दी, जिससे उनकी बेटी भी एचआईवी पॉजिटिव हो गई है और अब उसका पति कहीं भाग गया है.

पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2021 में जानी थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. इस शादी में उन्होंने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे और उनकी बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे. बावजूद इसके बेटी कुछ नहीं कहती थी और सब कुछ सहती रही. पीड़ित परिवार ने बताया कि ससुराल में रहते हुए इस बीच उनकी बेटी की तबियत खराब हो गई. इस पर मारपीट कर ससुरालवालों ने उसे मायके भेज दिया.

ये भी पढ़ें- Ghosi Bypoll: घोसी उपचुनाव के नतीजों ने भाजपा पदाधिकारियों और सरकार के मंत्रियों की बढ़ाई धड़कनें, हो सकते हैं बड़े बदलाव

ब्लड टेस्ट कराने पर पत्नी निकली HIV संक्रमित

इस पर जब बेटी का काफी इलाज कराने के बाद वह ठीक नहीं हुई तो उसका खून टेस्ट कराया, जिसमें वह एचआईवी पॉजिटिव निकली. यह सुनते ही युवती के परिजनों के होश उड़ गए. पीड़ित परिजनों ने बताया कि उनसे झूठ बोलकर युवक ने शादी की वह पहले से ही एड्स पीड़ित था. परिवार वालों ने ये भी आरोप लगाया कि ससुराल में रहते हुए उनकी बेटी को एक्सपायरी दवा भी खिलाई गई है. पीड़ित युवती के पिता ने कहा कि बेटी की बीमारी की बात ससुराल वालों को बताई लेकिन वह देखने तक नहीं आए.

पूरे मामले में एसपी सिटी पीयूष सिंह ने मीडिया का जानकारी दी कि पिछले हफ्ते थाना पल्लवपुरम में पति-पत्नी के विवाद का एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें तमाम आरोप युवती के परिजनों ने लगाए हैं. पीयूष सिंह ने बताया कि युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती का पति पहले से ही एड्स पीड़ित था और इस बात को छुपाकर उससे शादी कर ली और अब उनकी बेटी भी एचआईवी पॉजिटिव है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस पूरे मामले की विवेचना की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

21 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

40 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

57 minutes ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

2 hours ago