देश

UP News: पूरे देश में लागू होने जा रही है यूपी की CM फेलो योजना, हर महीने मिलेंगे 55 हजार रुपए वेतन

UP CM Fellow Scheme: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है. राज्य में लागू होने वाली योजनाएं,नीति आयोग को भी भा रही हैं. इसलिए अब आयोग ने सीएम फेलो योजना को पूरे देश में लागू करने का मन बना लिया है. इस तरह से यूपी की तर्ज पर यह योजना पूरे देश में लागू होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा. बता दें कि यह योजना यूपी के आकांक्षात्मक ब्लॉकों की निगरानी और नियोजन के लिए शुरू की गई थी.

500 पिछड़े ब्लाकों का किया गया चयन

इस योजना के तर्ज पर पूरे देश में 500 पिछड़े ब्लॉकों का चयन किया गया है, जिसमें से यूपी के 68 ब्लॉकों को भी शामिल किया गया है. अब आयोग इस योजना के तहत इन सभी ब्लॉकों में फेलो नियुक्त करेगा जो केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएंगे. इस सम्बंध में आयोग ने सभी राज्यों को पत्र लिख दिया है और इसमें फेलो की नियुक्ति के निर्देश भी दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें– UP Politics: “ओम प्रकाश राजभर दगे कारतूस हैं”, घोसी उपचुनाव के नतीजों के बाद सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

ये नाम होगा फेलो का

बता दें कि नीति आयोग ने देश के 500 ब्लॉकों में तैनाती पाने वाले फेलो का नाम एस्पिरेशनल ब्लॉक डेवलपमेंट फेलो रखने की योजना बनाई है. इन सभी फेलो को जिलाधिकारी के नेतृत्व में काम करना होगा. जिस तरह से यूपी सरकार के लिए फेलो काम कर रहे हैं ठीक उसी तरह से नीति आयोग के ये फेलो केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

नियुक्त फेलो को ये रिपोर्ट भी देनी होगी कि वास्तविक लाभार्थी ही योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं या नहीं. इनका कार्यकाल एक साल का होगा, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर कार्यकाल को आगे बढ़ाया भी जा सकता है. इन फेलो को 55,000 रुपये महीने सैलरी दी जाएगी. पहले इनकी ट्रेंनिंग होगी और केंद्र की योजनाओं के बारे में इनको बताया जाएगा. इसके बाद इनको ब्लाकों में भेजा जाएगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश के 100 पिछड़े ब्लॉकों में नियुक्ति किए गए सीएम फेलो को पहले दो हफ्ते का प्रशिक्षण दिया था, इसके बाद ही जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

यूपी की इन योजनाओं ने पूरे देश में मचाई है धूम

बता दें कि केवल सीएम फेलो योजना ही नहीं बल्कि योगी सरकार ने की एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना ने भी पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई. 2018 में यह योजना शुरू की गई थी. केंद्र ने इसे अपने बजट में शामिल किया और फिर बाद में रेलवे ने इसकी तर्ज पर ‘एक स्टेशन एक उत्पाद’ योजना शुरू की.  2020 में सीएम योगी ने आयुष्मान मेला योजना शुरू की थी और फिर बाद में इसी के तर्ज पर पूरे देश में आयुष्मान मेला आयोजित करने का फैसला लिया गया. यूपी की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ने भी पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई और केंद्र ने भी इसी की तर्ज पर अपनी योजना घोषित की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

40 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago