फोटो-सोशल मीडिया
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रंजन का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. प्रोफेसर का शव घर के अंदर पड़ा मिला है. ये घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से सामने आई है. प्रोफेसर मेरठ में शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पढ़ाते थे. उनका शव घर के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी मौत की आशंका जाहिर की थी. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मेरठ में शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रंजन कुमार का शव उनके घर में पड़ा मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. घर में कोहराम मचा हुआ है. तो वहीं पुलिस का कहना है कि शव की हालत देखकर लग रहा है कि मानो प्रोफेसर की मौत दो दिन पहले हुई हो. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना को लेकर चर्चा है कि प्रोफेसर रंजन कुमार बाथरूम में उलटे पड़े मिले थे. उनके माथे पर गहरी चोट लगी थी. खून बहने की वजह से मौत मानी जा रही है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर कॉलेज के पीछे बिल्डिंग में अकेले किराये के कमरे में रहते थे. उनकी मौत की सूचना पर पत्नी और परिजन बिहार के छपरा से फ्लाइट द्वारा मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं. कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई है.
ये भी पढ़ें-एक ऐसा मंदिर जो साल में खुलता है केवल दो दिन, जानें क्या है पूरा मामला
प्रोफेसर रंजन कुमार की मौत को लेकर पूरे कॉलेज सहित इलाके में सनसनी फैल गई है. कॉलेज के एक प्रोफेसर ने मीडिया को बताया कि होली की तीन दिन की छुट्टी थी. 22 मार्च को कॉलेज का वार्षिक सम्मेलन था, जिसमें वह शामिल हुए थे. माना जा रहा है कि 22 या 23 को ही गिरकर उनकी मौत हो गई. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी मौत की शंका भी जाहिर की थी. फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि प्रोफेसर की मौत कैसे हुई.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. राजधानी…
प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटोवारी का छठ गीत 'जगत के पालक दीनानाथ' श्रद्धालुओं के बीच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में…
दिल्ली हाईकोर्ट ने बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया…
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी कट-ऑफ घटाने के मामले में 12 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट…
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं' बयान…