सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर अली अब्बास जफर फैंस को एक्शन का जबरदस्त डोज देने वाले हैं.
AKSHAY KUMAR TIGER SHROFF New Movie: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के फैंस को खुशी से उछाल देने वाली खबर है. अक्षय-टाइगर की बहु-प्रतीक्षित मूवी का ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर आ गया है. इसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे! इसमें दोनों हीरो विलेन बने साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के नापाक मंसूबों से देश को बचाते नजर आ रहे हैं.
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म पहले दिसंबर 2023 में रिलीज होनी थी. हालांकि, अब यह ईद के मौके पर 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी. अब तक फिल्म के कई पोस्टर, टीजर तथा ट्रेलर आ चुके हैं. साढ़े 3 मिनट के ट्रेलर में अक्षय और टाइगर देश को एक ऐसे दुश्मन से बचाते नजर आ रहे हैं..जिसकी ना कोई पहचान और ना ही कोई चेहरा. इस दुश्मन का लक्ष्य सिर्फ बदला है, जो अपना नाम ‘प्रलय’ बताता है.
इस ट्रेलर में दिखाया है कि विलेन साइंटिस्ट कबीर (पृथ्वीराज) ने एक ऐसा हथियार चुरा लिया है, जिससे पूरे देश का विनाश हो सकता है. अब देश को इस साइकोपैथ विलेन से बचाने और वो हथियार वापस लाने के लिए राकेश (टाइगर) और फिरोज (अक्षय) को मिशन पर लगाया जाता है. खास बात यह है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के किरदार आर्मी बैकग्राउंड वाले हैं और इस मिशन में दोनों की मदद करती हैं पैम (अलाया) और कैप्टन मीशा (मानुषी). ट्रेलर में लड़ाई के दौरान हैवी वेपन्स यूज किए गए हैं. ऐसी लड़ाई बॉलीवुड फिल्मों में पहले नहीं देखी गई.
— भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…