देश

G20 meeting in Kashmir: कश्मीर से दुनिया को गया शांति, प्रगति और वैश्विक सहयोग का संदेश

G20 meeting in Kashmir: श्रीनगर में आयोजित की गयी जी20 की बैठक से साबित हो गया है कि जम्मू और कश्मीर का दुखद अतीत बीत चुका है. अब घाटी शांति की ओर बढ़ चला है. तीन दिवसीय जी20 की बैठक में 17 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. 22 मई से 24 मई तक चली इस बैठक से पूरी दुनिया को सकारात्मक संदेश गया है.

17 देशों के प्रतिनिधियों ने साझा किए विचार

 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में जी20 बैठक ने शांति, प्रगति और वैश्विक सहयोग की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है. बैठक के दौरान 17 देशों के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक विचार साझा किए. बैठक में कश्मीर में होने वाले परिवर्तनों को दर्शाया गया. बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों ने कहा कि कश्मीरियों ने अब शांति और समृद्धि को गले लगाया है. घाटी में चहुंमुखी विकास हुआ है. रिकॉर्ड पर्यटक अब कश्मीर की खूबसूरती देखने आ रहे हैं.

प्रतिनिधी देशों ने भारत की क्षमता को स्वीकारा

कश्मीर में जी20 बैठक में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सकारात्मक विचार साझा किए. बैठक में शामिल यूएस, यूके, जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अन्य देशों के नेताओं ने भारत की क्षमता को स्वीकार किया. भारत में दक्षिण कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक ने कहा कि हमने सुंदर डल झील पर शिकारा की सवारी की. इससे मुझे शांति का अनुभव हुआ. अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि घाटी में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

आज का पंचांग: चतुर्थी पर बन रहा आयुष्मान योग, इस मुहूर्त में करें मां कूष्मांडा की पूजा

AAj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है. इस…

23 minutes ago

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

9 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

9 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

9 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

9 hours ago