EVM मशीन (फोटो फाइल)
Election Commission: चुनाव आयोग ने अपनी चुनाव प्रकिया में बड़े बदलाव किए हैं. चुनाव आयोग के इस बदलाव से प्रवासी वोटरों को काफी फायदा होने वाला है. चुनाव आयोग ने अब वोटिंग के लिए रिमोट वोटिंग मशीन को तैयार किया है. जिसके जरिए अब लोग अपने गृह राज्य में आसानी से वोट डाल सकेंगे. इस रिमोट वोटिंग मशीन के आने के बाद घर से बाहर रह रहे लोग आसानी से वोट डाल पाएंगे.
इस बदलाव की मांग पिछले काफी समय से हो रही थी. चुनाव आयोग ने प्रोटोटाइप रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (RVM) को तैयार किया है. इसकी खासियत यह है कि एक पोलिंग बूथ से 72 अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में अब मशीन वोटिंग करवा सकती है.
देश में अगले साल कई राज्य में विधानसभा चुनाव होने है. चुनाव आयोग ने सभी चुनावों को देखते हुए अपनी चुनाव कराने की प्रकिया में कई बदलाव किए हैं. वहीं सभी चुनावों को देखते हुए इस रिमोट वोटिंग मशीन को लाया गया है. चुनाव आयोग इस मशीन का डेमो भी कराएगा. इसके लिए 16 जनवरी को सभी पार्टियों के सामने इस मशीन का डेमो दिया जाएगा. आयोग ने प्रोटोटाइप आरवीएम की टेस्टिंग के लिए देश की 8 राष्ट्रीय पार्टियों और 57 राज्य स्तर की पार्टियों को जानकारी दी गई है. इस दौरान इस क्षेत्र के जुड़े एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे. अगर डेमो के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ पाई गई तो इसको दूर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Bihar: बोधगया में दलाई लामा की जासूसी! संदिग्ध चीनी महिला जासूस का स्केच जारी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
रिमोट वोटिंग मशीन से आप देश में कही भी रहकर अपने गृह क्षेत्र वोट डाल सकते हो. वहीं जब चुनाव होंगे तो आपको अपने काम को छोड़कर घर जाने की जरूरत नहीं होगी. चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ेगा. कई चुनाव के समय ऐसा देखा गया है कि लोग वोट डालने के लिए अपने गृह क्षेत्र नहीं जा पाते हैं. इसकी वजह से वो अपना वोट नहीं डाल पाते और चुनाव में वोट प्रतिशत नहीं बढ़ पाता है.
पिछले कुछ समय से मतदान के प्रतिशत में लगातार गिरावट देखने को मिली है. बता दें कि साल 2019 के आम चुनावों में माइग्रेशन की वजह से बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं डाल सके थे. तब सिर्फ 67.4 फीसदी मतदान हुआ था. जिसको देखते हुए चुनाव आयोग ने इस पर काम करना शुरू कर दिया था.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…