दुनिया

Uzbekistan: गांबिया के बाद उज्बेकिस्तान में इंडियन Cough Syrup से 18 मौतों का दावा, सिरप कंपनी का लिया गया सैंपल, उत्पादन बंद

Cough Syrup: गांबिया में 66 मौतों के बाद उज्बेकिस्तान ने दावा किया है कि भारत में बने कफ सिरप से 18 बच्चों की मौत हुई है. उज्बेकिस्तान के इस दावे के बाद भारत सरकार अलर्ट हो गई है. सरकार ने उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौतों को भारतीय कफ सिरप से जोड़ने के मामले में रिपोर्ट मांगी है.

भारत ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और खांसी की दवाई का निर्माण दवा कंपनी की नोएडा इकाई में तब तक के लिए रोक दिया गया है जब तक कि नमूनों का टेस्ट नहीं हो जाता. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि नमूनों को परीक्षण के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब भेजा गया है और सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.

उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मरने वाले बच्चों ने नोएडा स्थित मैरियन बायोटेक द्वारा निर्मित कफ सिरप डॉक्टर-1 मैक्स का सेवन किया था. मंत्रालय ने कहा कि सिरप के एक बैच के लैब टेस्ट में एथिलीन ग्लाइकॉल की उपस्थिति पाई गई, जो एक जहरीला पदार्थ है. इसमें यह भी कहा गया है कि बच्चों को बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के घर पर सिरप दिया जाता था. या तो उनके माता-पिता द्वारा या फार्मासिस्ट की सलाह पर बच्चों को मानक खुराक से अधिक दवा की दी जाती थी. मंत्रालय ने कहा कि इसमें यह पाया गया कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले बच्चों ने इस सिरप को 2-7 दिनों तक 2.5 से 5 मिलीलीटर की खुराक में दिन में तीन से चार बार लिया, जो मानक खुराक से अधिक है.

बयान में कहा गया है कि 18 बच्चों की मौत के बाद देश के सभी फार्मेसी से डॉक्टर-1 मैक्स टैबलेट और सिरप वापस ले लिए गए हैं, सात कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया क्योंकि वे समय पर स्थिति का विश्लेषण करने और जरूरी उठाने में नाकाम रहे.

ये भी पढ़ें: Covid in Japan: चीन में तबाही के बीच जापान में कोरोना से 415 लोगों की मौत, एक दिन में रिकॉर्ड मौतें

उज्बेकिस्तान से मांगी गई रिपोर्ट

दूसरी तरफ, अधिकारियों ने कहा कि दवा कंपनी के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए सेंट्रल ड्रग्स रेगुलेटरी टीम ने यूपी ड्रग्स लाइसेंसिंग अथॉरिटी से भी संपर्क किया है. वहीं, इस मामले पर उज्बेकिस्तान से रिपोर्ट मांगी गई है. वहीं, मैरियन बायोटेक ने कहा कि खांसी की दवाई के नमूने उसकी निर्माण इकाई से एकत्र किए गए हैं और वे अब जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

कमल तिवारी

Recent Posts

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

13 seconds ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

37 seconds ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

19 minutes ago

बृजभूषण को बरी करने के खिलाफ जंग जारी! महिला पहलवानों की अपील पर टली सुनवाई, अब 28 अक्टूबर को फैसला

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और सह-आरोपी…

19 minutes ago

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

42 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

44 minutes ago