कांग्रेस ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
Congress: हाल ही में 5 राज्यों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को अच्छे मार्जिन से मात दी. लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जा रहे इन चुनावों में बीजेपी ने 3 बड़े राज्यों में जीत हासिल कर अपना दबदबा साबित किया. वहीं कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में ही जीत मिल पाई. इसका असर कहीं न कहीं कांग्रेस के कोष पर भी पड़ा है. अब इसी को देखते हुए कांग्रेस’डोनेट फॉर देश’ क्राउड फंडिंग अभियान चलाने जा रही है. कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि पार्टी 18 दिसंबर से एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग अभियान – ‘डोनेट फॉर देश’ शुरू करेगी. पार्टी ने कहा कि यह अभियान 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित है. नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और अजय माकन ने यह घोषणा की.
AICC कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ पहल एक व्यापक अभियान है जिसके तहत “अभियानों की एक श्रृंखला” चलाई जाएगी. इस पहल के तहत, पार्टी कांग्रेस की 138वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा डोनेशन को प्रोत्साहित कर रही है.
कांग्रेस कमेटी के महासचिव वेणुगोपाल ने कहा, “यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज फंड’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है.” वहीं पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “कांग्रेस के 138 साल पूरे होने पर हम देशवासियों से अनुरोध करते हैं कि वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में ₹138, ₹1,380, ₹13,800 जैसी राशि जमा करें, ताकि कांग्रेस बेहतर भारत के लिए काम कर सके.”
माकन ने कहा कि अभियान आधिकारिक तौर पर 18 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा शुरू किया जाएगा और ऑनलाइन डोनेशन लिंक उसी समय लाइव हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि डोनेशन के लिए दो चैनल बनाए गए है. एक है ऑनलाइन पोर्टल (www.donateinc.in) और दूसरा आधिकारिक INC वेबसाइट (www.inc.in).
माकन ने कांग्रेस के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को कम से कम ₹1,380 रुपये दान देने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, “यह रणनीतिक दृष्टिकोण बेहतर भारत के हमारे दृष्टिकोण की सफलता सुनिश्चित करेगा.”
बताते चलें कि कांग्रेस का यह मॉडल आम आदमी पार्टी के क्राउड फंडिंग मॉडल पर आधारित लगता है.कांग्रेस इस समय आर्थिक संकट का सामना कर रही है. 2023 में, पार्टी ने भाजपा की 6,046.81 करोड़ रुपये की तुलना में 805.68 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की. पिछले कई वर्षों में इसके कॉर्पोरेट दान में भी लगातार गिरावट देखी गई है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…