लाइफस्टाइल

गर्मी में लू से बचने का है रामबाण उपाय, आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Heat Stroke: गर्मी का मौसम में न केवल बाहर का टेंपरेचर बढ़ता है बल्कि इससे आपका बॉडी टेंपरेचर भी बढ़ता है. यही वजह है कि गर्मियों में लंबे समय तक बाहर रहने की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इससे कई हेल्थ समस्याएं हो सकती हैं. गर्मी में ज्यादा देर तक बाहर रहने पर लू लगने की संभावना बढ़ जाती है. लू को हीट स्ट्रोक के नाम से भी जाना जाता है जब आपका शरीर लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहता है, तो वो ज़्यादा गरम हो जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक होता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं गर्मी में हीट स्ट्रोक से बचने की कुछ आसान घरेलू उपाय जो आपको लू से बचने में मदद करेंगे.

लू से बचने के घरेलू उपाय

अगर आप गर्मियों में लू से बचना चाहते हैं तो आप अपने पास प्याज जरूर रखें. या फिर प्याज को सलाद के रूप में खाएं. हो सके तो प्याज को अपनी जेब में भी रख सकते हैं. प्याज आपको लू से बचाता है. लू वाले लोगों को प्याज का रस हथेलियों और पैरों के तलवों पर लगा देने से लू का असर कम होता है.

आम पना पिएं

कच्चा आम पना जीतना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहत के लिए काफी फायदेंमंद भी होता है. उन्हें लू को ठीक करने और रोकने में सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक माना जाता है. आम पन्ना लू के लक्षणों को दूर करने के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है.  आम पना कच्चे आम और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें:गर्मी में फास्टिंग करते समय किन बातों का रखें ध्यान, Weight Loss या एक्सरसाइज करने में नहीं होगी कोई दिक्कत!

खूब पानी पिएं

अगर आप गर्मी में लू से बचना चाहते हैं तो पानी से बेहतरीन और कुछ नहीं हो सकता. पानी लू और अन्य तरह की समस्या को रोकने में मदद करता है. जब आपको पसीना आता है, तो पानी इवेपोरेशन नेचुरल एयर कूलेंट की तरह काम करता है.  तो अगर आपको हीट स्ट्रोक के कोई भी लक्षण महसूस हों, तो तुरंत पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके.

छाछ

गर्मी के मौसम में लोग छाछ पीना बेहद पसंद करते है ताकी उनका पेट ठंडा रहे. ये टेस्टी समर ड्रिंक न केवल आपके लंच के साथ अच्छी लगती है बल्कि गर्मी के मौसम में ये फायदों का खजाना भी है. छाछ में नेचुरल सप्लीमेंट्स हैं जो आपके शरीर के तामपान को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

7 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago