देश

UP Politics: “सपा ने फूलन देवी का यूज किया..”, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश की पार्टी पर साधा निशाना

UP Politics: अगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में सियासत अभी से गर्म है. राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. राजनीतिक पार्टियां जातिगत समीकरणों को साधने के लिए पुराने से पुराने किस्सों और दिवंगत नेताओं के नाम को अपनी बैसाखी बनाकर चुनावी नाव पार लगाने की जुगत में हैं. इसी कड़ी में योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने फूलन देवी की पुण्यतिथि पर जो सियासी चाल चली है, उसको तोड़ने के लिए विपक्षी दल काट ढूंढने में जुटे हैं.

बता दें कि हाल ही में फूलन देवी की पुण्यतिथि पर भी संजय निषाद ने सपा पर निशाना साधा था और केंद्र और राज्य सरकार को एक पत्र लिखकर फूलन देवी (Phoolan Devi) हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी. साथ ही फूलन देवी की संपत्ति को सपा पोषित माफियाओं से मुक्त कराकर उनकी माता के नाम कराने की मांग की है. इतना ही नहीं संजय निषाद ने सपा पर फूलन देवी का यूज करने का आरोप भी लगाया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: फूलन देवी हत्याकांड की CBI जांच की उठी मांग, योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

 

संजय निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. प्रधानमंत्री निचले तबके को आगे बढ़ाने की इच्छा रखते हैं और वह चाहते हैं कि निचले तबके के लोग आगे बढ़ें और विकास करें. उन्होंने कहा कि यही एजेंडा निषाद पार्टी का भी है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि इस बार भी 2022 की तर्ज पर ही चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि उस समय यूपी विधानसभा चुनावों में योजनाबद्ध तरीके से सीटें शेयर की और जिसका नतीजा ये रहा कि हमारे गठबंधन ने ऐसी कई सीटें जीतीं जहां भाजपा ने पहले कभी जीत हासिल नहीं की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

7 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

8 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

9 hours ago