घटनास्थल पर लगी भीड़
देवेंद्र सिंह
Hardoi: हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल के एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटकते पाए जाने के बाद हड़कम्प मच गया है. सूचना पर एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दूसरी तरफ दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है.
मामला बिलग्राम के महसोनामऊ गांव से समाने आया है. गांव में में उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव के निवासी रघुनाथ के खेत मे खड़ी नीम के पेड़ पर एक युवक और युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया. इस पर गांव वालों ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी. उधर इस खबर के सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और दोनों के शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया.
मृतक युवक की पहचान अनूप पुत्र सतीश चंद्र निवासी कुदरोली थाना कोतवाली शहर के रूप में हुई जबकि युवती की पहचान बिलग्राम क्षेत्र के ही 1 गांव की रहने वाली के रूप में की गई. मृतक नोएडा में रहकर नौकरी करता था और गांव आया था. बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों एक ही जाति के थे.
वहीं मामले की सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसपी ने मीडिया को बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही कराई जा रही है. वहीं इनकी आत्महत्या की वजह भी तलाशी जा रही है. बताया जाता है कि दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हुई थी और उसके बाद प्रेम प्रसंग हो गया.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…