देश

Madhya Pradesh: एंबुलेंस के अंदर नाबालिग से बलात्कार, चचेरी बहन और चाचा समेत 4 के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ एंबुलेंस के अंदर कथित तौर पर उसके रिश्तेदार ने बलात्कार किया. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

जिन चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें लड़की के चाचा, उनकी बेटी (लड़की की चचेरी बहन) और पति तथा एंबुलेंस का ड्राइवर शामिल हैं. चचेरी बहन के पति और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं.

22 नवंबर की घटना

पुलिस के मुताबिक, घटना 22 नवंबर की है. डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने बताया कि लड़की के मुताबिक, उसकी चचेरी बहन ने उसे परिवार के साथ ट्रिप पर चलने के लिए कहा था.

यात्रा के दौरान, चचेरी बहन के पति ने एम्बुलेंस के पीछे लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया. लड़की ने 25 नवंबर को चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अनुराग पांडे ने कहा, ‘घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसी एम्बुलेंस में लड़की के साथ बलात्कार किया गया और अन्य लोगों ने इस अपराध में सहायता की.’

पुलिस कर रही जांच

जांच दल में शामिल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन एक ‘जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस थी, जो एक आपातकालीन सहायता वाहन है’. पुलिस के अनुसार, लड़की को सुबह-सुबह उसके घर के पास छोड़ा गया था, जिसके बाद उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. बाद में, उसने पुलिस को सूचित किया और लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की.

एएसपी पांडे ने कहा, ‘अब तक केवल एक व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार का आरोप है. हालांकि, चूंकि अन्य लोग मौजूद थे, इसलिए उन पर भी मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी जीजा और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

3 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

5 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

5 hours ago