अजब-गजब

रातों-रात अरबपति बना ब्रिटेन का ये शख्स, लॉटरी में जीते 1900 करोड़ रुपये

ब्रिटेन (यूके) के एक व्यक्ति ने लॉटरी में भारी रकम जीतकर इतिहास रच दिया है. 11 नवंबर को हुए यूरोमिलियंस जैकपॉट ड्रॉ में इस शख्स ने 177 मिलियन पाउंड (करीब 1900 करोड़ रुपये) का इनाम जीता. यह यूके की लॉटरी के इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है.

लॉटरी ऑपरेटर कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार एंडी कार्टर ने इस जीत को “अविश्वसनीय” बताया. उन्होंने कहा, “यह विजेता के लिए एक बेहद खास रात रही होगी. वह शख्स अब 177 मिलियन पाउंड का मालिक बन गया है.”

एंडी ने कहा कि यह जीत नेशनल लॉटरी की रिच लिस्ट में इस विजेता को स्थान दिलाती है. उन्होंने आगे कहा, “क्रिसमस से पहले इतनी बड़ी रकम जीतना किसी चमत्कार से कम नहीं है. हम जल्द से जल्द इस इनाम को विजेता को सौंपना चाहते हैं.”

विजेता की पहचान गुप्त

लॉटरी एजेंसी ने अभी तक विजेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है. एंडी कार्टर ने सुझाव दिया है कि विजेता को जल्दी इनाम लेने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए. इसके बाद ही यह तय होगा कि वह अपनी पहचान जाहिर करना चाहता है या गुप्त रखना.

लॉटरी नियमों के अनुसार, विजेता को यह विकल्प दिया जाता है कि वह सार्वजनिक रूप से सामने आए या इनाम लेकर अपनी पहचान गुप्त रखे.

ब्रिटेन के सिंगर्स से भी अमीर बनेगा विजेता

अगर यह इनाम किसी अकेले व्यक्ति ने जीता है, तो वह ब्रिटेन के मशहूर गायक हैरी स्टाइल्स और अडेल से भी ज्यादा अमीर बन जाएगा. संडे टाइम्स के अनुसार, हैरी स्टाइल्स की कुल संपत्ति 175 मिलियन पाउंड है, जबकि अडेल की संपत्ति 170 मिलियन पाउंड है. यह लॉटरी जीत क्रिसमस के ठीक पहले हुई है. विजेता के लिए यह एक अनमोल तोहफे जैसा है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

6 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

7 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

12 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

14 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

22 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

27 minutes ago