Bharat Express

गणतंत्र दिवस पर 1132 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता और सेवा पदक, सूची में यह राज्य सबसे आगे

Republic Day 2024 President Medal: गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर देशभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति वीरता और सेवा पुरस्कार से सम्मानित करेगी.

Republic Day 2024 President Medal

पुलिस वीरता पुरस्कारों की हुई घोषणा.

Republic Day 2024 President Medal: गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस सेवा के 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े 1132 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पूरे प्रदेश में होगा भव्य आयोजन, सभी जिलों के DM को योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

गृह मंत्रालय के अनुसार 277 वीरता पदकों में सबसे ज्यादा पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस के 77 कर्मियों को दिया जाएगा. इसके बाद महाराष्ट्र के 18 पुलिसकर्मी, छत्तीसगढ़ के 26 पुलिसकर्मी, झारखंड के 23 पुलिसकर्मी, ओडिशा के 15 पुलिसकर्मी, दिल्ली के 8 पुलिसकर्मी, सीआरपीएफ के 65 पुलिसकर्मी और एसएसबी के 21 कर्मियों को यह अवार्ड दिए जाएंगे.

102 कर्मियों को मिलेंगे राष्ट्रपति पदक

गृह मंत्रालय के मुताबिक विशिष्ट सेवा के लिए कुल 102 राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे. इसमें से 94 पुलिस सेवा, 4 अग्निशमन सेवा और 4 नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड को दिए जाएंगे. इसके अलावा सराहनीय सेवा के 753 पदकों में से 667 पुलिस सेवा, 32 अग्निशमन सेवा, 27 नागरिक सुरक्षा और 27 सुधार सेवा को दिए जाएंगे.

277 कर्मियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

वहीं वीरता के लिए मिलने वाले राष्ट्रपति पदकों 2 कर्मियों को और वीरता पदक से 275 कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा. ऐसे में कुल मिलाकर 277 वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे. इसमें से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 119 कर्मियों को और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 133 कर्मियों को और अन्य क्षेत्रों के 25 कर्मियों को उनके वीरतापूर्वक कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः यह अधिकारी निकला कालेधन का ‘कुबेर’, ACB को छापेमारी में मिली 100 करोड़ की संपत्ति

Bharat Express Live

Also Read