देश

दुल्हा खाता रहा मंदिर में खाना, फिल्मी स्टाइल में प्रेमी के साथ फुर्र हुई दुल्हन, मचा हड़कम्प

UP News: यूपी के मिर्जापुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. नई नवेली दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने के बाद शादी वाले घर में हड़कम्प मच गया. दुल्हा अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहा था कि दुल्हन प्रेमी की बाइक पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद दुल्हे के होश उड़ गए.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद ससुराल वाले दुल्हन को मां विंध्यवासिनी का दर्शन कराने ले गए. दर्शन करने के बाद दुल्हा अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खा रहा था, कि तभी दुल्हन ने दुल्हे से 10 रुपए मांगे और कहा कि वह टॉयलेट जा रही है. इसके बाद वह प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई. काफी देर तक जब दुल्हन नहीं लौटी तो ससुरालवालों ने मंदिर से लेकर गंगातट कर खोजबीन शुरू की. जब ढूंढते हुए थक हार गए तो फिर रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो सभी सन्न रह गए. सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि दुल्हन बाइक पर किसी के साथ बैठकर भाग रही है.

पढ़ें ये भी- Sitapur News: बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की पत्नी को बंधक बनाकर 20 लाख लूटे, पुलिस जांच में जुटी

इसके बाद तो ससुराल वालों के होश उड़ गए और उन्होंने दुल्हन के मायके सम्पर्क किया. बता दें कि यह घटना रविवार की है और ससुराल वाले जौनपुर से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने नई दुल्हन को लेकर पहुंचे थे. इसी के बाद यह घटना हो गई. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है. तो वहीं मायके वाले इस आरोप से इंकार कर रहे हैं कि वह प्रेमी के साथ भागी होगी.

मायके वालों का कहना है कि उनकी बेटी का कोई प्रेमी नहीं था. हालांकि पूरा मामला दुल्हन और उस युवक के पकड़े जाने के बाद ही खुलेगा. पुलिस दुल्हन और उस युवक की तलाश कर रही है, जिसके साथ दुल्हन भागी है. तो जहां मायके वाले बेटी पर लगे आरोप को खारिज करते रहे वहीं ससुराल वाले कहते कि उनके बेटे की जिंदगी खराब कर दी. वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

7 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

7 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

7 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

8 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

8 hours ago