Categories: देश

मुजफ्फरपुर अस्पताल में हुआ हैरान करने वाला हादसा, पुरुष में मिली बच्चेदानी और ओवरी

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में एक गंभीर लापरवाही सामने आई है. 24 मार्च 2025 को एक पुरुष मरीज शशि रंजन को अल्ट्रासाउंड के बाद महिला की रिपोर्ट थमा दी गई. रिपोर्ट में महिला के यूट्रस (बच्चेदानी) और ओवरी का जिक्र था, जो कि पुरुष के लिए पूरी तरह से गलत था.

मरीज की घबराहट और अस्पताल लौटना

रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद शशि रंजन जब घर लौटे और रिपोर्ट को ध्यान से देखा, तो उन्होंने पाया कि उसमें उनके पेट में बच्चेदानी और ओवरी की जानकारी दी गई थी. यह देखकर वह घबराए और तुरंत अस्पताल वापस लौटे.

डॉक्टर भी हैरान, फिर से कराया गया स्कैन

जब शशि रंजन ने डॉक्टर को यह रिपोर्ट दिखाई, तो वह भी हैरान रह गए. इसके बाद, डॉक्टरों ने मरीज का फिर से स्कैन करवाया और पाया कि रिपोर्ट में गलती हुई थी. असल में, मरीज के शरीर में ऐसा कुछ भी नहीं था. अस्पताल ने गलती से महिला की रिपोर्ट पर पुरुष का नाम लगा दिया था.

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसके बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठने लगे. कई यूजर्स ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच की मांग की.

अधीक्षिका ने स्वीकार की गलती

एसकेएमसीएच की अधीक्षिका डॉ. विभा कुमारी ने इस गलती को टेक्नीशियन स्तर की मानवीय भूल बताया. उन्होंने कहा कि मरीज के नाम की गलत एंट्री के कारण यह रिपोर्ट में गलती हुई थी. डॉ. कुमारी ने यह भी बताया कि इस गलती को तुरंत ठीक कर लिया गया और मरीज को सही रिपोर्ट सौंप दी गई.

पहले भी हुई हैं लापरवाहियां

यह पहला मामला नहीं है जब एसकेएमसीएच में लापरवाही सामने आई है. इससे पहले भी एक मरीज के पैर में प्लास्टर की जगह गत्ते का डिब्बा बांधने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस नए मामले ने एक बार फिर अस्पताल की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

27 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

34 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

35 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

40 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

42 minutes ago