मनोरंजन

रमजान में भगवान राम और हनुमान के भक्त बने सलमान, कलावे के जगह बांधी अनोखी घड़ी

रमजान का पाक महिना चल रहा है. तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख रहे हैं. तमाम इफ्तार पार्टीयां एकजुट भी हो रही है. जिसपर सियाशत भी हो रहा है. इसी बीच बालीवुड के गलियारे से ऐसी खबर आ रही है जो आप को चौंका देगी. बालीवुड के दबंग खान ने काम ही कुछ ऐसा किया है. दरअसल, रमजान के महिने में सलमान खान भगवान राम और हनुमान के भक्त बन गए है. आइए बताते है कैसे

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान न सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक खास घड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो हर ओर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस घड़ी की सबसे खास बात यह है कि इसमें राम मंदिर के साथ भगवान राम और हनुमान की छवि भी नजर आ रही है. इसके अलावा, घड़ी के डायल पर “जय श्री राम” लिखा हुआ है, जिससे यह और भी खास बन जाती है.

सलमान खान की यह घड़ी उनकी मां सलमा खान और बहनों ने उन्हें गिफ्ट की है. यह घड़ी मशहूर लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की एक लिमिटेड एडिशन वॉच है, जिसका नाम “राम जन्मभूमि” रखा गया है. इस घड़ी की कीमत 34 लाख रुपये बताई जा रही है. भगवा रंग की बेल्ट वाली इस घड़ी को खासतौर पर हिंदू धर्म की आस्था को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है.

सलमान खान का लग्जरी वॉच कलेक्शन

सलमान खान न सिर्फ इस घड़ी को लेकर चर्चा में हैं, बल्कि उनका लग्जरी वॉच कलेक्शन भी हमेशा सुर्खियों में रहता है. वह जैकब एंड कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और उनके पास इस ब्रांड की कई महंगी घड़ियों का कलेक्शन मौजूद है. हाल ही में उन्होंने इस कंपनी के साथ मिलकर “सलमान खान एडिशन” नाम से एक लिमिटेड एडिशन घड़ी भी लॉन्च की है.

फिल्म ‘सिकंदर’ में व्यस्त हैं सलमान

एक तरफ जहां सलमान अपनी नई घड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर वह अपनी आगामी फिल्म सिकंदर की तैयारियों में व्यस्त हैं. यह फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा में आ चुकी है, और फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं.

सलमान खान का यह नया अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, और उनकी खास घड़ी सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है.


ये भी पढ़ें: Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म ने मचाई धूम, एडवांस बुकिंग में सिकंदर को किया पीछे


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

17 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago