आरसीपी सिंह के रिश्तेदार को मारी गई गोली
बिहार के नालंदा जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के एक रिश्तेदार को बदमाशों ने गोली मार दी. गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायल युवक को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना सिलाव थाना इलाके के धरहरा गांव में हुई.
पुलिस की तरफ से घटना को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पिंटू और धरहरा गांव में रहने वाले सल्लन महतों के बीच चार दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. उसी के चलते पिंटू को गोली मारी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.
वहीं अस्पताल में पीड़ित पिंटू ने बताया कि सल्लन महतो और उसके साथियों ने उसे आरसीपी सिंह के कार्यक्रम में शामिल होने से मना किया था. जिसपर पिंटू ने कहा था कि आरसीपी सिंह उनके रिश्तेदार हैं, लेकिन फिर भी महतो नहीं माना.
यह भी पढ़ें- Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, इलाज के लिए सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
पिंटू रविवार की देर रात अस्थावां के मालती गांव में आरसीपी सिंह से मिलकर घर वापस लौटा था, तभी सल्लन अपने भाई और अन्य सहयोगियों के साथ घर पहुंचा और बात करने के बहाने बाहर बुलाकर गोली मार दी. सल्लन महतो सिलाव उत्तरी की जिला परिषद सदस्य नविता सिन्हा का पति है.
घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे की सरकार बिहार में गुंडाराज स्थापित कर चैन की बंसी बजा रही है. बिहार की जनता खौफ के साए में जी रही है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…