देश

अब तक 68,000 से अधिक ‘अमृत सरोवर’ पूरे, लोकसभा में सरकार ने दी जानकारी

अब तक ‘मिशन अमृत सरोवर’ के तहत 68,000 से अधिक जलाशयों का निर्माण या पुनरुद्धार किया जा चुका है. यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने मंगलवार को लोकसभा में लिखित जवाब में दी.

मिशन की शुरुआत 2022 में हुई थी. इसका लक्ष्य हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाना था. कुल मिलाकर 50,000 जलाशय बनाने या पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया था.

यूपी में सबसे ज्यादा सरोवर बने

मंत्री के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 16,630 अमृत सरोवर बने हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश में 5,839, कर्नाटक में 4,056 और राजस्थान में 3,138 सरोवर तैयार किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि इस पहल से जल संकट को कम करने में मदद मिली है. साथ ही सतही और भूजल की उपलब्धता भी बढ़ी है.

कई योजनाओं के साथ तालमेल

मंत्री ने बताया कि यह काम राज्यों और जिलों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत किया जा रहा है. इनमें मनरेगा, 15वें वित्त आयोग के अनुदान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उप-योजनाएं जैसे वाटरशेड डेवलपमेंट और हर खेत को पानी शामिल हैं.

इसके अलावा, राज्य सरकारों की अपनी योजनाओं, क्राउडफंडिंग और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के माध्यम से भी सहयोग लिया जा रहा है.

दूसरा चरण जल्द शुरू होगा

उन्होंने कहा कि मिशन अमृत सरोवर का दूसरा चरण भी जल्द शुरू होगा. इसमें जल उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इस बार समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी. इस मिशन का उद्देश्य जलवायु संतुलन को मजबूत करना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्थायी लाभ देना है.

मंत्री ने बताया कि आम लोग भी इस अभियान में शामिल हो सकते हैं. वे निर्माण सामग्री दान कर सकते हैं या स्वेच्छा से श्रमदान कर सकते हैं.


ये भी पढ़ें- भारत की सामाजिक सुरक्षा कवरेज बढ़कर 49% हुई: ILO प्रमुख


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago