देश

Assembly Election 2023: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा नहीं डाल पाए वोट, ईवीएम खराब होने के बाद लौटे वापस, कही ये बातें

देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. आज (7 नवंबर) को मिजोरम और छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की शुरुआत हो चुकी है. इसी बीच मिजोरम के सीएम जोरमथांगा वोट डालने के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर पहुंचे, लेकिन सीएम अपना वोट नहीं डाल पाए.

ईवीएम खराब होने के चलते नहीं पड़ सकता वोट

बताया जा रहा है कि सीएम जब मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे तो ईवीएम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. जब ईवीएम की खराबी सही नहीं हुई तो सीएम जोरमथांगा मतदान केंद्र से बाहर निकल गए.

निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के बाद डालेंगे वोट- सीएम

सीएम जोरमथांगा ने कहा कि “मशीन काम नहीं कर रही थी. इसलिए वोट नहीं पड़ सका. इसलिए अधिकारियों को कहा कि अब पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और उसके बाद मतदान करने के लिए दोबारा मतदेय स्थल पर आऊंगा.

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023 Voting Live: वोट नहीं डाल पाए मिजोरम के सीएम जोरमथांगा, सामने आई बड़ी वजह

सीएम जोरमथांगा ने किया जीत का दावा

सीएम ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है. हमें उम्मीद है कि हम इससे ज्यादा सीटें हासिल कर पाएंगे. मेरा मानना है कि हमारे पास बहुमत होगा.” बता दें कि मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं. जिसमें बहुमत के लिए 21 सीटें जरूरी होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago