Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Assembly Election 2023: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा नहीं डाल पाए वोट, ईवीएम खराब होने के बाद लौटे वापस, कही ये बातें

मिजोरम के सीएम जोरमथांगा वोट डालने के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर पहुंचे, लेकिन सीएम अपना वोट नहीं डाल पाए.

ईवीएम खराब होने से मिजोरम के सीएम नहीं डाल पाए वोट

ईवीएम खराब होने से मिजोरम के सीएम नहीं डाल पाए वोट

देश के 5 राज्यों में होने वाले चुनाव की शुरुआत हो चुकी है. आज (7 नवंबर) को मिजोरम और छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की शुरुआत हो चुकी है. इसी बीच मिजोरम के सीएम जोरमथांगा वोट डालने के लिए आइजोल उत्तर-द्वितीय विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 19-आइजोल वेंगलाई-I वाईएमए हॉल मतदान केंद्र पर पहुंचे, लेकिन सीएम अपना वोट नहीं डाल पाए.

ईवीएम खराब होने के चलते नहीं पड़ सकता वोट

बताया जा रहा है कि सीएम जब मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे तो ईवीएम में कुछ तकनीकी खराबी आ गई. जिसके चलते उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. जब ईवीएम की खराबी सही नहीं हुई तो सीएम जोरमथांगा मतदान केंद्र से बाहर निकल गए.

निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के बाद डालेंगे वोट- सीएम

सीएम जोरमथांगा ने कहा कि “मशीन काम नहीं कर रही थी. इसलिए वोट नहीं पड़ सका. इसलिए अधिकारियों को कहा कि अब पहले अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और उसके बाद मतदान करने के लिए दोबारा मतदेय स्थल पर आऊंगा.

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2023 Voting Live: वोट नहीं डाल पाए मिजोरम के सीएम जोरमथांगा, सामने आई बड़ी वजह

सीएम जोरमथांगा ने किया जीत का दावा

सीएम ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है. हमें उम्मीद है कि हम इससे ज्यादा सीटें हासिल कर पाएंगे. मेरा मानना है कि हमारे पास बहुमत होगा.” बता दें कि मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं. जिसमें बहुमत के लिए 21 सीटें जरूरी होती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026