लाइफस्टाइल

शरीर में रहती है कमजोरी? इन चीजों को डाइट में करें शामिल, आयरन की कमी होगी दूर

Iron Deficiency: शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन नहीं होता है तो लोगों को सांस फूलने, थकान और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं. आयरन की कमी ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है. आयरन की इस कमी का सामना महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान काफी ज्यादा करनी पड़ती है. आयरन एक ऐसा रासायनिक तत्व होता है जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी माना जाता है. यह बॉडी का खून, रेड ब्लड सेल्स और ऑक्सीजन कम कर देती है.

ऐसे में हर महीने महिलाओं को पीरियड्स होते हैं जिसकी वजह से उनके शरीर में आयरन का लेवल कम होने लगता है. ऐसे में खोए हुए आयरन को वापिस पाने के लिए महिलाओं को ज्यादा आयरन की जरूरत पड़ती है. वहीं प्रेग्नेंट या ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं, किडनी की बीमारी वाले, अल्सर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर, वेट लॉस सर्जरी, बहुत ज्यादा वर्कआउट करने वालों को आयरन की ज्यादा मात्रा लेने की सलाह दी जाती है. ऐसे में अपने आहार पर ध्यान दें. आइए जानते हैं आयरन की कमी से बचने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.

आयरन से भरपूर चीजें खाएं

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें जैसे लीन प्रोटीन, सीफूड, बीन्स, दालें, टोफू, पालक, केल, ब्रोकली आदि.

आयरन से भरपूर चीजें और विटामिन सी-

आयरन से भरपूर चीजों का सेवन जब आप विटामिन सी युक्त चीजों के साथ करते हैं तो इससे शरीर में आयरन का अवशोषण सही तरीके से हो पाता है.

इस चीजों का करें कम सेवन

कोशिश करें कि चाय, कॉफी आदि चीजों का सेवन कम से कम करें. ये चीजें शरीर में आयरन के अवशोषण के रोकती हैं. इसके अलावा इन चीजों के साथ आयरन वाली चीजों का सेवन ना करें.

लोहे के बर्तन में बनाएं खाना

ऐसा माना जाता है कि खट्टी चीजों को आयरन के बर्तनों में पकाने से आपके खाने में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है.

आयरन सप्लीमेंट्स

कुछ मामलों में, महिलाओं को आयरन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है, खासकर गर्भावस्था के दौरान या गंभीर कमी के मामलों में.कोई भी सप्लीमेंट्स लेने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago