देश

तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर को लगी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख केसीआर को चोट आई है और उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के अनुसार वे कल रात एर्रावल्ली स्थित अपने फार्महाउस में गिर गए थे. जिसके बाद आधी रात को उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, वह कैसे गिरे इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे पैर फिसलने की वजह से चोटिल हुए हैं.

वहीं इस बात की भी खबर आ रही है कि केसीआर की कूल्हे की हड्डी टूट गई है. केसीआर के परिवार के लगभग सभी सदस्य भी हॉस्पिटल पहुंच गए है. वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा परीक्षण के बाद ही उनकी सेहत को लेकर कोई जानकारी दी जाएगी. केसीआर की तबीयत इस समय तक स्थिर बनी हुई है.

विधान सभा चुनाव में केसीआर को लगा था झटका

बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बड़ी जीत हासिल की है. तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने केसीआर का किला ध्वस्त कर अपनी सरकार बनाई है. पार्टी ने वहां पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल की है. इसके साथ ही तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी वहां के मुख्यमंत्री बने हैं.

टाइगर रेवंत’ के नाम से भी जाने जाने वाले रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के सबसे बड़े नेता, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता के.चंद्रशेखर राव को टक्कर दी और 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस को सत्ता में लेकर आए हैं. अभी तक तेलंगाना में केसीआर की पार्टी की सरकार रही है.  रेड्डी भारत के सबसे नए राज्य के पहले कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए है. रेड्डी का शपथ ग्रहण हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम हुआ.

इसे भी पढ़ें: Cash for query Case: आज बढ़ सकती है महुआ मोइत्रा की मुश्किलें, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में होगी पेश

केसीआर की पार्टी ने तेलंगाना में किया था संघर्ष

जून 2014 में तेलंगाना नया राज्य बना था. वर्तमान में TRS (तेलंगाना राज्य समिति, जो अब भारत राष्ट्र समिति BRS हो गई है) ने इस राज्य के लिए प्रमुख रूप से संघर्ष किया था. इस नए राज्य में अब तक दो चुनाव हो चुके हैं. दोनों ही चुनावों में TRS को बहुमत मिला. पिछले चुनाव 2018 में हुए थे. जिसमें 119 सीटों वाली तेलांगना विधानसभा में 88 सीटें के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली BRS को मिली थीं. वहीं भाजपा को मात्र एक सीट पर संतोष करना पड़ा था. कांग्रेस ने इन चुनावों में 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Rohit Rai

Recent Posts

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

6 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

24 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

35 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

42 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

49 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

50 minutes ago