देश

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया “रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों” का शुभारंभ, युवाओं में दिखा गजब का उत्साह

यूपी में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी डॉ. राजेश्‍वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) निरंतर ही लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र के विकास में लगे हुए हैं. क्षेत्र के विकास की इसी कड़ी में उनके सतत प्रयासों से युवा सशक्तिकरण का हर लक्ष्य पूरा होते हुए दिख रहा है. आज उन्होंने “रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों” का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर युवाओं में गजब का उत्साह दिखा.

4 केन्द्रों के लोकार्पण से रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों की शुरुआत हो रही है. वहीं 100 केंद्रों के लक्ष्य के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगरीय वार्डों में इन केन्द्रों की स्थापना तक यह अभिनव पहल अनवरत संचालित रहेगी.

बता दें कि ‘फादर्स डे’ के मौके पर अपने पिता रण बहादुर सिंह के नाम पर राजेश्‍वर सिंह ने सरोजनीनगर के प्रत्येक गांव में 100 “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” खोलने की बात कही थी. उन्‍होंने ‘इंटरनेशनल फादर्स डे’ के अवसर पर अपने सेशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्‍ट करके “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों” के बारे में जानकारी दी थी. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि “आज International Father’s day के अवसर पर सरोजनीनगर में मैं अपने पिता की स्मृति में “रण बहादुर सिंह Digital शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र” की नींव रख रहा हूं, यह उनके सपनों की ओर बढ़ता हुआ एक कदम है.”

वहीं आज राजेश्‍वर सिंह ने इसकी शुरुआत भी कर दी. बदलते दौर में डिजिटल शिक्षा का महत्व बढ़ते ही जा रहा है. ऐसे में डिजिटल शिक्षा को लेकर उनके इस प्रयास से क्षेत्र के युवाओं का सशक्तिकरण होगा. राजेश्वर सिंह की इस पहल से क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

12 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

18 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

36 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

36 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

1 hour ago