देश

एक दिन पहले हुई UGC-NET की परीक्षा रद्द, गड़बड़ी की आशंका के चलते सरकार ने लिया फैसला, CBI करेगी जांच

UGC NET June 2024 Exam Cancel: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट जून 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है. यह परीक्षा 18 जून, 2024 को देश के अलग-अलग शहरों में दो शिफ्ट में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की गई थी.

जानकारी के मुताबिक, आज यूजीसी को गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से परीक्षा के बारे में कुछ इनपुट प्राप्त हुए. वो इनपुट प्रथमदृष्टया संकेत देते हैं कि उक्त परीक्षा की अखंडता से समझौता किया गया हो सकता है. परीक्षा प्रक्रिया की उच्चतम स्तर की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द कर दी जाए.

उपरोक्त परीक्षा रद्द होने के बाद अब फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी. साथ ही मामले की गहन जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जा रहा है.

ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे सुलझाने का दावा

अधिकारियों की मानें तो 2024 की परीक्षा से संबंधित मामले में ग्रेस मार्क्स से संबंधित मुद्दे को पहले ही पूरी तरह से सुलझा लिया गया है. पटना में परीक्षा के संचालन में कथित कुछ अनियमितताओं के संबंध में आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. इस रिपोर्ट के मिलने पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी. अधिकारियोंने कहा कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह दोहराया जाता है कि इस मामले में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति/संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा देश भर के 317 शहरों के 1205 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 11,21,225 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

19 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

19 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

31 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

43 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

55 minutes ago