देश

अमित शाह से MNS प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मुलाकात, बढ़ी सियासी हलचल

MNS प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. इससे पहले MNS प्रमुख राज ठाकरे की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की. जिसके बाद दोनों नेता अमित शाह से मिलने पहुंचे. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जहां अब तक कई राज्यों में सीटों का बंटवारा कर दिया है, वहीं महाराष्ट्र में इस पर NDA के अन्य घटक दलों से कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है. कहा जा रहा है कि MNS की एनडीए में एन्ट्री हो सकती है.

मनसे को दी जा सकती है यह सीट

यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन को मजबूत करने के लिए राज ठाकरे के साथ गठबंधन की इच्छुक है. ठाकरे सोमवार को यहां पहुंचे और जब वह शाह से मिले तब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे. सूत्रों के अनुसार, अगर गठबंधन हो जाता है तो मनसे को मुंबई में एक सीट दी जा सकती है जहां उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले शिवसेना के गुट का कुछ प्रभाव है.

इसे भी पढ़ें: क्या रामदेव को शीर्ष अदालत के आदेश की भी नहीं रह गई है परवाह!

जब शिवसेना एकजुट थी तब राज ठाकरे ने इससे नाता तोड़ लिया था. बाद में शिवसेना की अगुवाई उद्धव ठाकरे ने की. राज ठाकरे के अच्छा वक्ता होने के बावजूद उनकी मनसे खासा प्रभाव नहीं डाल सकी. राज ठाकरे की ओर से उत्तर भारतीयों को लेकर अतीत में दिए गए विवादित बयानों की भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी आलोचना की थी.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

15 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

25 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

35 minutes ago

100 साल की उम्र में भी कोर्ट में डटे हैं पी. बी. मेनन, वकालत के जुनून ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

केरल के पलक्कड़ में रहने वाले पी. बी. मेनन (पूर्ण नाम: पी. बालासुब्रमण्यन मेनन) का…

41 minutes ago

Mahesh Joshi Bail: जल जीवन मिशन घोटाले के आरोपी महेश जोशी को SC से सशर्त जमानत, HC का फैसला पलटा

Mahesh Joshi bail Supreme Court: पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

43 minutes ago