Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमित शाह से MNS प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मुलाकात, बढ़ी सियासी हलचल

MNS प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.

राज ठाकरे ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

MNS प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई. इससे पहले MNS प्रमुख राज ठाकरे की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की. जिसके बाद दोनों नेता अमित शाह से मिलने पहुंचे. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जहां अब तक कई राज्यों में सीटों का बंटवारा कर दिया है, वहीं महाराष्ट्र में इस पर NDA के अन्य घटक दलों से कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है. कहा जा रहा है कि MNS की एनडीए में एन्ट्री हो सकती है.

मनसे को दी जा सकती है यह सीट

यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में अपने गठबंधन को मजबूत करने के लिए राज ठाकरे के साथ गठबंधन की इच्छुक है. ठाकरे सोमवार को यहां पहुंचे और जब वह शाह से मिले तब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी मौजूद थे. सूत्रों के अनुसार, अगर गठबंधन हो जाता है तो मनसे को मुंबई में एक सीट दी जा सकती है जहां उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाले शिवसेना के गुट का कुछ प्रभाव है.

इसे भी पढ़ें: क्या रामदेव को शीर्ष अदालत के आदेश की भी नहीं रह गई है परवाह!

जब शिवसेना एकजुट थी तब राज ठाकरे ने इससे नाता तोड़ लिया था. बाद में शिवसेना की अगुवाई उद्धव ठाकरे ने की. राज ठाकरे के अच्छा वक्ता होने के बावजूद उनकी मनसे खासा प्रभाव नहीं डाल सकी. राज ठाकरे की ओर से उत्तर भारतीयों को लेकर अतीत में दिए गए विवादित बयानों की भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने तीखी आलोचना की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital