आस्था

12 साल बाद बुध और गुरु आएंगे एकसाथ, बनेगा खास राजयोग; इन 3 राशियों के लोग होंगे धनवान!

Budh Guru Yuti March 2024: ज्योतिष के अनुसार 9 ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं. ज्योतिष शास्त्र ग्रह-नक्षत्र के परिवर्तन का खास महत्व है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, बीते 7 मार्च को वाणी, वाणिज्य और बुद्धि का कारक ग्रह बुध का मीन राशि में प्रवेश हुआ था. बुध, ग्रह 26 मार्च को मेष राशि में जाने वाला है. जहां पहले से गुरु ग्रह की मौजूदगी है. ऐसे में मेष राशि में बुध-गुरु के मिलने से नव पंचम नामक योग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में इसकी गिनती राजयोग में होती है. बृहस्पति यानी गुरु ग्रह एक साल बाद अपना स्थान बदलता है. तकरीबन 12 साल बाद मेष राशि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना है. जिसके कुछ राशियों को विशेष लाभ हो सकता है.

मेष राशि

होली के बाद 26 मार्च को बनने वाला ग्रहों का खास संयोग मेष राशि के लिए लाभकारी है. नौकरी और व्यापार के कार्यों में मन-मुताबिक परिणाम मिलेंगे. बुध ग्रह की शुभता से बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा होगा. साथ ही गुरु ग्रह की शुभ स्थिति के परिणामस्वरूप शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी.

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-गुरु का युति योग सिंह राशि से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद है. जॉब करने वालों को प्रमोशन हो सकता है. अप्रेजल की पूरी संभावना रहेगी. इसके अलावा सामाजिक कार्यो में मान-सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है. विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को खास आर्थिक लाभ मिलेगा.

तुला राशि

ज्योतिषी गणना के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए मार्च का आखिरी समय बेहद फायदेमंद माना जा रहा है. इस महीने की 26 तारीख को बुध और गुरु ग्रह की युति होगी. जिससे इस राशि को खास लाभ प्राप्त होगा. रोजगार में आदमनी के नए साधन बनेंगे. घर-परिवार में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. नौकरी में पदोनन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है. शादी की बातचीत फाइनल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 18 साल बाद शुक्र-राहु और सूर्य का खास संयोग, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ; बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

यह भी पढ़ें: होली कब है 24 या 25 मार्च को? डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, जानें सही और सटीक मुहूर्त

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago