देश

Operation Sindoor के बाद मॉक ड्रिल: राजधानी दिल्‍ली में कई स्‍थानों पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था जांची, रेलवे ने ऐसे बचाए लोग

न्यूज रिपोर्ट: मुकेश राणा (भारत एक्सप्रेस), दिल्ली


Mock Drills in delhi: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किए गए हमले ने पूरे देश को झकझोर डाला था. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. बीती रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद देश में किसी भी आपदा से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है. इसी क्रम में 7 मई को देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी इसी उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई. इस अभ्यास में यह दर्शाया गया कि आतंकी हमले में एक ट्रेन की बोगी में आग लग गई और वह ट्रैक से उतर गई. इस परिस्थिति में कैसे राहत और बचाव कार्य किया जाता है, इसका सफल प्रदर्शन किया गया. रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता से बोगी में लगी आग बुझाई, बोगी को ट्रैक पर वापस चढ़ाया और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा.

रेलवे की तत्परता और समन्वय की परख

इस अभ्यास में दिल्ली डिवीजन के डीआरएम, एडीआरएम, आरपीएफ, इंजीनियरिंग विभाग समेत सैकड़ों रेलवे कर्मचारियों ने भाग लिया. मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य था कि आपात स्थिति में रेलवे की तैयारी कितनी कारगर है, इसका मूल्यांकन किया जा सके.

इस तरह की ड्रिल न केवल अलग-अलग विभागों के समन्वय को जांचने का अवसर देती है बल्कि इनमें सामने आई कमियों को सुधारने का भी मौका मिलता है. इससे कर्मचारियों को अपनी कार्यक्षमता को बेहतर तरीके से समझने और सुधारने का अवसर भी मिलता है.

यह भी पढ़िए: ऑपरेशन सिंदूर के बाद यूपी में हाई अलर्ट: नोएडा, गाजियाबाद समेत बड़े शहरों में मॉक ड्रिल के जरिए यूं जांची जा रहीं सुरक्षा तैयारियां

Bharat Express Desk

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

17 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

19 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

22 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

50 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

53 minutes ago