चुटकुले

Funny jokes: संता ने मेडिकल स्टोर पर मांगी चीनी, वजह सुनकर हंसी नहीं रुकेगी

Funny jokes: हंसी जीवन के लिए उतनी ही जरूरी है, जितना अच्छा खानपान स्वास्थ के लिए. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि हंसना भूल ही गए हैं. हंसने के लिए हमें कोई न कोई वजह चाहिए, क्योंकि बिना वजह हंसी नहीं आती. इसीलिए, हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny jokes) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का सिलसिला…
वायरल जोक्स का हंसी भरा डोज

1- रविवार को मंदिर

पत्नी: सुनो जी, सोमवार को खरीदारी, मंगलवार को होटल, बुधवार को लॉन्ग ड्राइव, गुरुवार को चाइनीज रेस्टोरेंट, शुक्रवार को मूवी, शनिवार को पिकनिक. कितना मजा आएगा!
पति: जरूर, और रविवार को मंदिर जाएंगे.
पत्नी: क्यों जी?
पति: भीख मांगने!

2- मेडिकल स्टोर पर ली दवा

संता: मेडिकल स्टोर पर दवा ली, फिर बोला, “चीनी भी दे दो.”
स्टोर वाला: यहां चीनी नहीं मिलती.
संता: दवा पर लिखा है ‘शुगर फ्री’.

3- छत टपक रही थी

संता: छत टपक रही थी, ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर.
प्लंबर: आपको कब पता चला छत टपक रही है?
संता: कल रात, जब मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ.

4- ये ज्वैलरी भी नई

रानी: सहेली बानी से, “ये नई साड़ी खरीदी?”
बानी: हां, 5 हजार की.
रानी: वाह, ये ज्वैलरी भी नई?
बानी: हां, 2 लाख की.
रानी: क्या तुम्हारे पति ने जॉब बदली?
बानी: नहीं, मैंने पति ही बदल लिया.

5- सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर बोला

संता: तांत्रिक की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ पकड़कर बोला, “आपका प्लान क्या है?”
सेक्रेटरी: शादी से लेकर विदाई.
संता: बस-बस, मतलब पटी-पटाई!
सेक्रेटरी (थप्पड़ मारकर): बाबा की सर्विस है, मैं उनकी सेक्रेटरी हूं.

ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Jokes: 36 के 36 गुण मिले, फिर भी शादी कैंसिल, पढ़ें मजेदार चुटकुले

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

13 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

14 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

24 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago