देश

विश्वास, विकास और जन-कल्याण के 12 साल : गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Modi government 12 years achievements: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुजरात भाजपा ने ‘विश्वास, विकास और जन-कल्याण के 12 साल’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सामने रखते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण का नया अध्याय लिखा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के 74 लाख स्ट्रीट वेंडर्स के संरक्षक बनकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को 17,000 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया। वहीं महिला उद्यमियों को मुद्रा योजना के तहत 16 लाख करोड़ रुपए से अधिक का ऋण दिया गया है.

बेटियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए मोदी सरकार ने किया काम

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बड़ी संख्या में खाते खोले गए हैं. पीएम स्वनिधि योजना से 46 प्रतिशत महिलाएं लाभान्वित हुई हैं. देशभर में 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं, जिनमें 32 करोड़ से ज्यादा खाते महिलाओं के हैं।भूपेंद्र पटेल ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने करोड़ों महिलाओं को रसोई के धुएं से होने वाली बीमारियों से राहत दिलाई है. 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाना है और 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना है. साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार की पहलों का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार की पहलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया और ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान’ के तहत 33,000 गांवों में 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों के विकास पर काम किया जा रहा है. आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए 24,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया गया है और आदिवासी कल्याण बजट में 243 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि गुजरात में आज साणंद और धोलेरा जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है. देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजना गुजरात से शुरू होने जा रही है. धोलेरा के विकास को गति देने के लिए 20,000 करोड़ रुपए की हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी दी गई है.

प्रधानमंत्री मोदी को आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भी एक वैश्विक नेता के रूप में स्वीकारा

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीबों को सम्मानजनक जीवन दिया है. डिजिटल तकनीक और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत आज प्रतिदिन 66 करोड़ से अधिक यूपीआई लेनदेन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान तंत्र बन चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राजनीति की दिशा बदली और विकास केंद्रित राजनीति को नई पहचान मिली. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भी एक वैश्विक नेता के रूप में स्वीकार कर चुकी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

24 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

28 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

30 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

43 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

47 minutes ago