दुनिया

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई का अंतिम संस्‍कार 4 माह बाद, जानें कैसे दफन होंगे

Ali Khamenei Funeral IRAN: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर आयतुल्राह अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की नई तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. तेहरान प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, अंतिम संस्कार का यह बड़ा कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होगा. इसके बाद 9 जुलाई को उन्हें ईरान के पवित्र शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक (दफनाया) किया जाएगा. पहले यह कार्यक्रम जल्दी होना था, लेकिन मुहर्रम के पवित्र महीने को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है.

मुहर्रम के सम्मान में बदला गया फैसला

तेहरान के मेयर अलीरेज़ा ज़कानी ने बताया कि मुहर्रम के दौरान होने वाली पारंपरिक शोक सभाओं और धार्मिक आयोजनों में कोई बाधा न आए, इसलिए अंतिम संस्कार को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया. शिया समुदाय के लिए मुहर्रम और इमाम हुसैन की शहादत का विशेष महत्व है. लोग पूरी श्रद्धा के साथ शुरुआती 10 दिनों का शोक मना सकें, इसीलिए प्रशासन ने मुहर्रम के खत्म होने के बाद 4 जुलाई की तारीख तय की है.

सबसे बड़ा जनसैलाब जुटने का अनुमान

इस अंतिम सफर में तेहरान से लेकर मशहद तक भारी जनसमूह उमड़ने की संभावना है. खुफिया और स्थानीय प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से करीब 2 करोड़ लोग इस अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए ईरान सरकार ने सुरक्षा, ट्रैफिक और रहने-खाने की व्यवस्थाओं को लेकर अभी से बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें: विदेशी धरती पर भारत के मजदूर का कमाल! मौत के मुंह से खींच लाया बच्ची की जिंदगी, रोमानिया सरकार ने खुद दी अपनी नागरिकता

अमेरिकी-इजरायली हमले में हुई थी मौत

आपको बता दें कि लगभग 37 वर्षों तक ईरान की सत्ता संभालने वाले अली खामेनेई की मौत इस साल 28 फरवरी को हुई थी. सेंट्रल तेहरान में स्थित उनके आवास पर अमेरिका और इजरायल ने एक संयुक्त सैन्य हमला किया था, जिसमें उनकी जान चली गई थी. इसी घटना के बाद से पूरे मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में तनाव चरम पर है. पहले 4 मार्च को ही उनका अंतिम संस्कार होना था, लेकिन क्षेत्र में युद्ध की स्थिति छिड़ जाने के कारण इसे तब स्थगित करना पड़ा था.

Swati Pandey

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago