देश

मोदी सरकार लाने जा रही UPA सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र, इस दिन संसद में होगा पेश

Modi Government: कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर मोदी सरकार संसद में श्वेत पत्र लाने जा रही है. ये श्ववेत पत्र संसद में 9 या फिर 10 फरवरी को पेश किया जा सकता है. जिसमें कांग्रेस की आर्थिक नीतियों को रखा जाएगा. इसके अलावा किस तरह से आर्थिक नीतियों को लागू करने में कुप्रबंधन हुआ और देश के विकास पर इसका असर पड़ा.

UPA सरकार के कुप्रबंधन पर श्वेत पत्र

श्वेत पत्र में आर्थिक कुप्रबंधन के साथ ही यूपीए सरकार के दौरान उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी, जिन सकारात्मक कदमों को उठाकर देश के विकास को तेज किया जा सकता है. इसके अलावा पत्र में भारत की किस तरह से यूपीए शासन के दौरान आर्थिक विकास की गति थमी रही जिससे अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा, इसको भी विस्तार से श्वेत पत्र में रखने की तैयारी है.

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला था हमला

मोदी सरकार श्वेत पत्र ऐसे समय में लाने जा रही है, जब 5 फरवरी को पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था. इस दौरान पीएम मोदी ने परिवारवाद से लेकर देश की आर्थिक नीतियों और नेहरू, इंदिरा कार्यकाल भी जिक्र किया था.

दर्शक दीर्घा में दिखेगी कांग्रेस-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि “आप लोग (विपक्ष) जिस प्रकार से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं. मैं पक्का मानता हूं कि जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी. और आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी अधिक ऊंचाई पर जरूर पहुंचेगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे. वे विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे…मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है.”

यह भी पढ़ें- PM Modi In Lok Sabha: नेहरू के भाषण का पीएम मोदी ने लोकसभा में किया जिक्र, बोले- भारतीयों को कम अक्ल का समझते थे पूर्व प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं देख रहा हूं कि आपमें(विपक्ष) से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं. मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं. बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं.”

PM मोदी ने कहा, “कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला और 10 साल कम नहीं होते. लेकिन 10 साल में उस दायित्व को निभाने में भी वे पूरी तरह विफल रहे. जब वे खुद विफल हो गए तो विपक्ष में और भी होनहार लोग हैं उन्हें भी उभरने नहीं दिया. एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago