देश

India-Canada Dispute: “मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले सुलझाए खालिस्तान का मुद्दा”, ओवैसी ने दी सलाह

भारत और कनाडा के रिश्तों में लगातार तल्खी बढ़ रही है. पीएम जस्टिन ट्रुडो के बयान के बाद भारत की तरफ से की गई कार्रवाई की चर्चा अन्य देश भी कर रहे हैं. कनाडा-भारत के बीच चल रही तनातनी को लेकर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है. ओवैसी ने कहा है कि भारत कनाडा के साथ चल रहे विवाद को जल्द से जल्द सुलझा ले, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो ये मामला वैश्विक मंच पर पहुंच सकता है.

चुनाव से पहले खालिस्तान चैप्टर को बंद करे सरकार- ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” भारत जो आखिरी चीज चाहेगा, वो ये है कि कनाडा भारत को सर्विस ट्रेड के मोड-4 के उल्लंघन के आरोप में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के विवाद सेटलमेंट बॉडी में ले जाए. सर्विस ट्रेड का मोड 4 प्रोफेशनल्स को बिना किसी रोक-टोक के आवाजाही की इजाजत देता है.” ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार 2024 चुनाव से पहले खालिस्तान चैप्टर को बंद करें, क्योंकि बाद में इसमें और देरी हो सकती है.

भारत ने की सख्त कार्रवाई

भारत और कनाडा के बीच शुरू हुए विवाद को लेकर मोदी सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं. कनाडा से भारतीय राजनयिक को निकालने के बाद भारत ने भी कनाडा के डिप्लोमैट को निकालने का आदेश जारी किया था. इसके अलावा भारत सरकार ने कनाडा के नागरिकों को भारत आने पर रोक लगा दी है. वीजा सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है.

यह भी पढ़ें- One Nation One Election: रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हाई लेवल समिति की बैठक आज, एक देश एक चुनाव पर होगी चर्चा

“खालिस्तान का मुद्दा भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है”

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए कदम सख्त हैं, लेकिन सरकार को ये भी सुनिश्चित करना चाहिए कि इस विवाद को लोकसभा चुनाव से पहले सुलझा लेना चाहिए. इस समस्या को आने वाली सरकारों के लिए नहीं छोड़ा जाना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो काफी देर हो जाएगी. इसके साथ ही खालिस्तान का मुद्दा भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago