देश

INDIA In UNGA: “आतंकी ठिकानों को बंद कर PoK को तुरंत खाली करे पाकिस्तान” UNGA में भारत ने पाक को जमकर लताड़ा

अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान अक्सर कश्मीर का राग अलापता रहा है. उसको जब भी मौका मिला तो उसने भारत पर जमकर आरोप लगाए. इसी कड़ी में पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हल काकर ने 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र को संबोधित करते हुए कश्मीर का मुद्दा उठाया.उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से मांग की कि कश्मीर पर एक प्रस्ताव पास कर मिलिट्री हस्तक्षेप किया जाए. जिसपर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

भारत के आतंरिक मामलों में बोलने का हक नहीं

संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. इसलिए पाकिस्तान को हमारे आंतरिक मामलों में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. पेटल गहलोत ने राइट टू रिप्लाई के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ” पाकिस्तान जब दूसरों के आंतरिक मामलों में दखल दे रहा है तो उसे अपने देश में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों के मामलों को पहले देखे और उसे रोके.

अवैध कब्जे को खाली करे पाकिस्तान

भारत ने आगे कहा कि पाकिस्तान को तत्काल सीमा पार से जारी आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए. बिना देरी के आतंकी ठिकानों को बंद करना चाहिए. इसके अलावा कश्मीर के जिन इलाकों पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है, उसे तुरंत खाली करे. अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करे.

मुंबई हमले के आतंकियों पर कार्रवाई करे पाक

पेटल गहलोत ने आगे कहा कि पाकिस्तान को मुंबई हमले के आंतकवादियों पर पहले सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. जिसके पीड़ित 15 साल बाद भी न्याय के इंतजार में हैं. पाकिस्तान इंटरनेशनल टेररिज्म का गढ़ है. आतंकवादियों के लिए एक सेफ हेवन बनाया है.

यह भी पढ़ें- One Nation One Election: रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हाई लेवल समिति की बैठक आज, एक देश एक चुनाव पर होगी चर्चा

पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर उंगली उठाने का अधिकार किसी को नहीं है. संयुक्त राष्ट्र फोरम का गलत इस्तेमाल करने का पाकिस्तान आदी हो चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago