देश

लोकसभा में आज गिलोटिन लाएगी मोदी सरकार, जानें क्या है इसका Budget से कनेक्शन, BJP ने क्यों जारी किया सांसदों को व्हिप

Budget Session 2025: संसद के चालू बजट सत्र में शुक्रवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट पेश की जाएंगी और लोकसभा में केंद्रीय बजट के दूसरे चरण पर चर्चा होगी. अपने सभी सदस्यों की उपस्थिति को लेकर भाजपा ने व्हिप जारी किया है. निचले सदन में कई विधायी मामले और कई स्थायी समितियों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी.

कार्यसूची के अनुसार, लोकसभा 2025-26 के लिए जल शक्ति मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अंतर्गत अनुदानों की मांगों पर चर्चा करेगी और अंततः मतदान करेगी. लोकसभा में शाम 6 बजे 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट के संबंध में अनुदानों की बकाया मांगों को सदन में मतदान के लिए प्रस्तुत किया जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने के लिए एक विधेयक पेश करने की अनुमति के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी.

वह यह भी प्रस्ताव पेश करेंगी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने वाले विधेयक पर विचार किया जाए.

BJP ने जारी किया व्हिप

साथ ही विधेयक पारित करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा. गुरुवार को भाजपा ने सभी लोकसभा सांसदों को बजट पारित करने के लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का बंगाल प्लान: गठबंधन से अलग, कांग्रेस की मजबूती पर दिया जोर

शुक्रवार को लोकसभा में गिलोटिन लागू किया जाना है. पार्टी ने एक पत्र में कहा, “लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को सदन में अनुदान 2025-26 के लिए विभिन्न मांगों को पारित करने के लिए गिलोटिन किया जाएगा. इसलिए, लोकसभा में भाजपा के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे पूरे दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के रुख का समर्थन करें.”

क्या है गिलोटिन?

गिलोटिन एक संसदीय रणनीति है जिसका इस्तेमाल आगे की चर्चा की अनुमति दिए बिना विधेयक को पारित करने में तेजी लाने के लिए किया जाता है. संसद में गतिरोध के कारण जब वित्त विधेयक पर चर्चा नहीं हो पाती, तो सरकार गिलोटिन लाती है और वित्त विधेयक को बिना किसी चर्चा के पास करा सकती है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट 2025-26 पेश किया. राज्यसभा में कुछ स्थायी समितियों की प्रमुख रिपोर्टें रखी जाएंगी. तथा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक निजी विधायी कार्य होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

6 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago