बिजनेस

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex गिरावट के साथ 76,340.29 पर पहुंचा, Nifty 23,192 पर

Share Market Today: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक सपाट खुले. शुरुआती कारोबार में आईटी सेक्टर में बिकवाली देखी गई. सुबह करीब 9.31 बजे सेंसेक्स 7.77 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,340.29 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 2.25 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,192.90 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी बैंक 60.10 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,122.95 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 86.95 अंक या 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,231.35 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 93.10 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,951.15 पर था.

निफ्टी 5 फरवरी के बाद पहली बार EMA से ऊपर बंद हुआ

विशेषज्ञों के अनुसार, सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 23,100 स्तर और इससे पहले 23,000 और 22,900 पर सपोर्ट मिल सकता है. चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, “उच्च स्तर पर 23,250 और इसके बाद 23,350 और 23,400 तत्काल प्रतिरोध हो सकता है.” गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार एक महीने से ज्यादा के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए, जिसकी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल के अंत में ब्याज दरों में अतिरिक्त कटौती का संकेत है.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील के अनुसार, “निफ्टी 5 फरवरी, 2025 के बाद पहली बार अपने 50-डे एक्सोनेंशियल मूविंग एवरेज (ईएमए) से ऊपर बंद हुआ. हाल के निचले स्तरों से 1,200 अंकों की मज़बूत रैली के बाद, शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को अपनी बुलिश पॉजिशन का फिर से आकलन करना चाहिए क्योंकि बाजार 23,200-23,400 के स्तर के बीच मज़बूत प्रतिरोध क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है. निफ्टी के लिए समर्थन अब 22,950-23,000 की सीमा में बढ़ गया है.”

ये रहे टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, जोमैटो, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स रहे. जबकि बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे.

पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका में डाउ जोंस 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 41,953.32 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 5,662.89 पर और नैस्डैक 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 17,691.63 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में हांगकांग, जकार्ता और चीन लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि जापान, सोल और बैंकॉक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 20 मार्च को 3,239.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं, पिछले 29 सत्रों से शुद्ध बिकवाली के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 3,136.02 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago