देश

संघ प्रमुख भागवत बोले- आज के समाज में सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि ये चीजें भी हैं बहुत जरूरी…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि देश में अब जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उन पर बुरी चीजों के मुकाबले कम से कम 40 गुना अधिक चर्चा हो रही है. वह उत्तरी मुंबई के कांदिवली उपनगर में सुवर्णा अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी उपस्थित रहे.

“कई बार नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है”

भागवत ने कहा, ‘‘कई बार नकारात्मक चर्चा सुनने को मिलती है, लेकिन जब हम देशभर में जाते हैं और देखते हैं तो हमें पता चलता है कि भारत में जो अच्छी चीजें हो रही हैं, उस पर बुरी चीजों के मुकाबले 40 गुना अधिक बात हो रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की नीतियों और सरकार में जिम्मेदार लोगों के काम के कारण आज देश का उत्कर्ष हो रहा है. चीजें सुचारू रूप से चल रही हैं क्योंकि कुछ लोग कुछ नहीं करते. अगर वे काम करेंगे तो दिक्कतें होंगी.’’

“कुछ लोग हैं जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते”

भागवत ने कहा कि लोगों में भारत को गौरव हासिल करते देखने की इच्छा 40 साल पहले की तुलना में आज अधिक प्रबल है। उन्होंने कहा, ‘‘इसे बढ़ना चाहिए. हम बढ़ रहे हैं लेकिन हम अभी तक उतने शक्तिशाली नहीं हैं.’’ आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘कुछ लोग हैं जो हमें बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज के समाज में सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान ही नहीं, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य भी आवश्यक हो गए हैं.’’

भागवत ने कहा, ‘‘अच्छा या बुरा तय करने का पैमाना क्या है? कुछ ऐसा होता है जो दिखाई देता है और दूसरी ओर कुछ ऐसा होता है जो असल में होता है. कोई इसे ऐसे दिखा सकता है कि यह हो गया, भले ही वह न हुआ हो.’’ उन्होंने कहा कि जब वे कॉलेज में थे तो भाखड़ा नांगल बांध की तरह ‘‘आधुनिक तीर्थस्थल’’ पर एक अध्याय था. आरएसएस प्रमुख ने कहा, ‘‘इस अस्पताल जैसे आधुनिक तीर्थस्थल केंद्र हैं जहां लोगों की सेवा की जाती है. आपने यहां एक तीर्थस्थल बनाने का काम किया है.’’

यह भी पढ़ें- बीजेपी नेता ने कोर्ट में किया बड़ा खुलासा, बोले- विधायक जजपाल जज्जी ने 50 करोड़ रुपये लेकर दिया था पद से इस्तीफा, लेकिन मैंने…

भागवत ने द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने से पहले एडॉल्फ हिटलर के विदेश मंत्री वॉन रिबनट्रॉप की इंग्लैंड यात्रा को याद किया. उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटिश लोग जानते थे कि वह उनकी (युद्ध) तैयारियां देखने आए हैं. उन्होंने कार्डबोर्ड के विमान बनाए, आम लोगों को सेना की वर्दी पहनाई और जर्मन लोगों को यह महसूस कराया कि वे मजबूत स्थिति में हैं.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रेड फेयर में दिखा महिलाओं के हुनर का जलवा, आजमगढ़ की ढाई लाख की साड़ी से लेकर झारखंड के स्टार्टअप तक खास आकर्षण

India International Trade Fair: दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर…

6 minutes ago

बिजली बिल नहीं भरा तो जब्त हो रहे मोटर पंप और बाइक, सिंगरौली में बकायेदारों के दफ्तर-मकानों पर लगाए ताले

Singrauli Electricity Bill: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूलने के…

31 minutes ago

धड़ाम से गिरा सोने का भाव! रिकॉर्ड हाई से 59,000 की गिरावट, अभी खरीदें या करें और इंतजार?

MCX पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. जनवरी 2026 के रिकॉर्ड हाई…

42 minutes ago

तिलक वर्मा को घेरा, उखाड़ फेंका विकेट! लाइव मैच में भारत-पाक खिलाड़ियों की भिड़ंत, VIDEO वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में भारत ए और पाकिस्तान ए के खिलाड़ियों के…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में बारिश का कहर! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड का भी बड़ा अलर्ट

IMD ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में 23 नवंबर…

2 hours ago

वैकुंठ चतुर्दशी पर ग्रहों की चाल में बड़ी उथल पुथल…! 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आज का पूरा राशिफल

23 नवंबर 2026 को वैकुंठ चतुर्दशी, भरणी नक्षत्र और कई शुभ योगों के संयोग से…

3 hours ago