देश

UP Politics: एमपी के सीएम मोहन यादव यूपी में अखिलेश को देंगे सियासी पटखनी, लखनऊ में होने जा रहे यादव महाकुंभ में लेंगे हिस्सा

Lok Sabha Election 2024: आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है. यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटों पर इस बार जीत हासिल करने का दावा भाजपा ने किया है. इसको लेकर वह यूपी में हर जाति और धर्म को साधने में जुटी है. जहां एक ओर मुस्लिम समाज को साधने के लिए मदरसों और मस्जिदों में अरबी और ऊर्दू भाषा के माध्यम के प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है तो वहीं यादव समाज को साधने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव को यूपी में उतार दिया है.

वह लगातार यूपी में सभाएं कर हुंकार भर रहे हैं तो वहीं अखिलेश यादव को कड़ी चुनौती दे रहे हैं. माना जा रहा है कि भाजपा ने अखिलेश की काट के तौर पर मोहन को यूपी में प्रसार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी और लगातार यादव बाहुल्य क्षेत्रों में उनकी जनसभाओं को लेकर प्लान तैयार किया गया है.

हाल ही में मोहन यादव ने अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ से हुंकार भरी थी और अखिलेश पर जमकर निशाना साधा था तो वहीं वह लगातार दूसरी बार यूपी दौरे पर आ रहे हैं. वह 3 मार्च को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और यहां होने वाले यादव महाकुंभ में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम को लेकर लखनऊ के तमाम हिस्सों में मोहन यादव के पोस्टर लगाए जा चुके हैं.

भाजपा यूपी के यादव बाहुल लोकसभा सीटों पर यादवों का समर्थन हासिल करने की रणनीति बनाकर लगातार आगे बढ़ रही है और मोहन यादव का दौरा भी जारी है. कहा जा रहा है कि यूपी में यादव महाकुंभ करके भाजपा यूपी में अखिलेश को सियासी पटखनी देना चाहती है. कार्यक्रम को लेकर एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी डिटेल दी गई है और मोहन यादव की तस्वीर भी छपी है.

ये भी पढ़ें-“उन्होंने संकट की घड़ी में हाथ छुड़ा लिया था…” माय़ावती के खिलाफ बोले बसपा सांसद अफजाल अंसारी

यूपी में भाजपा अखिलेश की सीटों पर मोहन के माध्यम से लगा रही है सेंध

बता दें कि 13 फरवरी को मोहन यादव अपने पहले दौरे के तहत आजमगढ़ पहुंचे थे. गौरतलब है कि आजमगढ़ की गिनती यादव समाज के बड़े किले के रूप में होती है. फिलहाल तो आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के दिनेशलाल यादव निरहुआ का कब्जा है. तो वहीं अब भाजपा ने मोहन यादव को भी शामिल कर लिया है.

इस तरह से सपा के सबसे बड़े वोट यादव समाज पर भी सेंधमारी करने में बीजेपी जुट गई है. माना जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश में अखिलेश की काट के तौर पर मोहन यादव को भाजपा इस्तेमाल करेगी तो वहीं लोकसभा चुनाव से पहले ही मोहन यादव का यूपी दौरा शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश में लगातार मोहन यादव को लेकर कार्यक्रम प्लान किए जा रहे हैं.

मालूम हो कि आजमगढ़ सीट से पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव सांसद रह चुके हैं और इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता है. तो वहीं लगातार उत्तर प्रदेश में जारी मोहन के दौरे से माना जा रहा है कि भाजपा मोहन के माध्यम के अखिलेश की सीटों पर सेंध लगा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

9 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

20 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

58 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago