देश

सपा सांसद शफीकुर्ररहमान बर्क का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sambhal SP MP Shafiqur Rahman Burke passes away: संभल से सपा सांसद शफीर्कुरहमान बर्क का बुधवार सुबह निधन हो गया. वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे. सांसद के पोते ने जानकारी देते हुए बताया कि 94 साल के दादा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी. इसके बाद में उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मंगलवार सुबह आईसीयू में ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया.

बता दें कि बर्क चार बार विधायक और 5 बार सांसद रह चुके थे. वे 2019 के लोकसभा चुनाव में 5वीं बार संभल लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे. वे अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते थे. बर्क बाबरी एक्शन कमेटी के संयोजक रह चुके थे. वे करीब 60 सालों से राजनीति कर रहे थे. बर्क बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक भी रह चुके थे. मुस्लिमों के मुद्दे उठाने और वंदेमातरम पर अपने विवादित बयानों की वजह से काफी चर्चित हुए थे.

ये भी पढ़ेंः बंगाल रामनवमी हिंसा मामले में NIA ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार, सभी पर दंगा भड़काने का आरोप

कुछ ऐसा रहा राजनीति करियर

बर्क ने 1967 में संभल विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा पर वे चुनाव हार गए. इसके बाद में उन्हें 1974 में पहली जीत दर्ज की. वे बीकेडी के टिकट पर विधायक चुने गए थे. इसके बाद 1977 में जनता पार्टी 1985 में लोकदल और 1989 में जनता दल के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की. इस दौरान वे मुलायम सिंह की सरकार मे कैबिनेट मंत्री भी रहे. वे पहली बार 1996 में सांसद चुने गए. उन्हाेंने पहली बाद 1996 में संसद में कदम रखा. इसके बाद वे लगातार 2 बार मुरादाबाद से सांसद चुने गए. 2009 में उन्होंने संभल से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. 2014 का चुनाव वे मामूली अंतर से हार गए. इसके बाद वे 2019 में पांचवी बार सांसद चुने गए

ये भी पढ़ेंः UP Politics: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच सपा को तगड़ा झटका, विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

19 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

33 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

38 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

50 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

59 minutes ago