मतदान केंद्र पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार व हिमाचल की एक सीट के लिए मतदान सुबह ही शुरू हो चुका है. तो वहीं राज्यसभा की 41 सीटों के लिए सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. गौरतलब है कि यूपी में कोटे की 10 सीटों के लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है. इन प्रत्याशियों में से आठ भाजपा और तीन सपा के हैं. चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना जताई जा रही है. शाम 4 बजे तक मतदान चलेगा.
वोटिंग को लेकर उत्तर प्रदेश में जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्रॉस वोटिंग का डर जताया है. तो वहीं हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. इस बीच बीजेपी विधायक जगत सिंह नेगी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होने कहा कि हमारे पास संख्या है, कोई क्रॉस वोटिंग नहीं होगी. हमें अच्छी संख्या में वोट मिलेंगे. तो वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के पास अपने बहुमत से ज्यादा नंबर है. समाजवादी पार्टी को तीसरे प्रत्याशी को खड़ा करने की जरूरत नहीं थी. तो दूसरी ओर जारी मतदान में यूपी विधानसभा पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ अपना वोट डाल चुके हैं. दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपना वोट डाल चुके हैं. तो वहीं कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है, बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान की तैयारियां की गई हैं.
वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी नेता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि, चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए, सत्ता का दुरुपयोग जो लोग करेंगे वे लोकतंत्र के हितैषी नहीं है. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े नेता हैं, जो भी धोखा देगा वह अपनों को धोखा देगा. तो वहीं इसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, “हमें उम्मीद है कि सपा के तीनों प्रत्याशी जीतेंगे, जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं. भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है, जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे भाजपा की तरफ चले जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…