देश

UP News: मोहर्रम का अवकाश हुआ कैंसिल, सीएम योगी के आदेश पर आज भी खुले रहे यूपी के स्कूल

UP News: शनिवार को मोहर्रम का अवकाश कैंसिल होने के बाद स्कूल खुले रहे. 12वीं तक के स्‍कूलों को बंद करने के निर्देश पहले थे, लेकिन शुक्रवार देर रात अचानक लखनऊ से जारी आदेश के बाद मोहर्रम की छु्ट्टी को कैंसिल कर दिया गया और यूपी के सभी स्‍कूल खुले रहे. इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को रात में ही आदेश जारी कर दिया गया था.

मालूम हो कि शनिवार को मोहर्रम मनाया जा रहा है. इसको लेकर पहले प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन शुक्रवार की देर रात अचानक लखनऊ से आदेश जारी किया गया और मोहर्रम की छु्ट्टी को रद्द कर दिया गया. यानी 29 जुलाई को यूपी के सभी स्‍कूल खुले रहने के आदेश दिए गए थे और इसी आदेश को देखते हुए 12 तक के सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूल खुले रहे. हालांकि प्राइवेट स्कूलों ने अपने स्तर से स्कूलों को बंद रखा. तो वहीं अवकाश रद्द किए जाने को लेकर सरकारी स्कूलों में कार्यरत मुस्लिम शिक्षकों में रोष भी दिखाई दिया. दबी जुबान में शिक्षक सरकार के इस फैसले का विरोध करते नजर आए.

ये भी पढ़ें- West Bengal: ‘कलयुगी कपल’ पर रिल्स का भूत सवार! iPhone खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बच्चा, पुलिस ने ऐसे किया पूरे मामले का खुलासा

बता दें कि 29 जुलाई को अवकाश रद्द होने को लेकर सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को रात में ही आदेश जारी कर दिया गया है था. इसकी मुख्य वजह ये थी कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर 29 जुलाई को दिल्‍ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन किए जाने को लेकर ही सरकरी स्कूलों में अवकाश रद्द कर बच्चों को बुलाने के निर्देश दिए गए. इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण करने को लेकर यूपी के हर विद्यालयों में योजना बनाई गई थी. मालूम हो कि, इससे पहले शनिवार को मोहर्रम का अवकाश था और अगले दिन रविवार को भी अवकाश था. दो दिन की लगातार छुट्टी होने के कारण ही नए आदेश के बाद शनिवार का अवकाश रद्द कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago