देश

अनंत सिंह के गांव में फिर खूनी खेल! नदावां में बदमाशों ने घेरकर एक व्यक्ति को मारी गोली, पुलिस महकमे में हड़कंप

Anant Singh Village Firing: बिहार का मोकामा एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा. यहां मोकामा से विधायक अनंत सिंह के गांव में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस जानलेवा हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना मोकामा थाना क्षेत्र के नदावां गांव के पास एक पावर ग्रिड के पास की है. जहां अपराधियों ने बख्तियारपुर निवासी बल्लम यादव नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी. बता दें कि नदवां गांव मोकामा विधायक अनंत सिंह का गांव है, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

तीन से चार बदमाशों ने की फायरिंग

बताया जा रहा है कि, बल्लम यादव सकसोहरा किसी पार्टी में गए हुए थे और पार्टी खत्म होने के बाद वो देर रात बाढ़ की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से उनका पीछा कर रहे तीन से चार अपराधियों ने नदावां के पास उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग खोल दी. बदमाशों की एक गोली उनकी बांह में जाकर लग गई, जिससे वो मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े.

गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास लोगों को देख बदमाश फायरिंग करते हुए अपनी कार में सवार हुए और मौके से फरार हो गए.

घायल को पटना किया गया रेफर

घायल बल्लम यादव को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- बच्चे ने निगला चुंबक, बिना चीर-फाड़ डॉक्टरों ने 2 मिनट में कैसे बचाई जान? पढ़ें चंद्रपुर में हुआ कमाल

वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बदमाशों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago