लीगल

सुप्रीम कोर्ट का कानूनी स्पष्टीकरण: समय पर चार्जशीट दाखिल तो डिफॉल्ट बेल नहीं; सिर्फ कॉपी न मिलना रिहाई का बहाना नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि आरोपी को चार्जशीट की कॉपी न देना डिफॉल्ट जमानत (Default Bail) का आधार नहीं हो सकता है. जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपी की ओर से दायर अपील को खारिज कर दिया है.

धारा 187 (3) के तहत नहीं दी जा सकती राहत: सुप्रीम कोर्ट

अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि जांच एजेंसी निर्धारित समय-सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल कर देती है, तो केवल आरोपी को चार्जशीट की कॉपी नहीं मिलने के आधार पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 187 (3) के तहत डिफॉल्ट जमानत का दावा नहीं किया जा सकता है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी आरोपी की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें आरोपी ने चार्जशीट की प्रति न मिलने को आधार बनाकर डिफॉल्ट जमानत की मांग की थी.

₹3.81 करोड़ का साइबर फ्रॉड मामला

यह पूरा मामला ₹3.81 करोड़ रुपये के कथित साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) से जुड़ा हुआ है, जिसमें सीबीआई (CBI) ने आरोपी को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने इसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 61 (2) के साथ धारा 318, 336 और 340, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act), 1988 की धारा 7 और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम, 2000 की धारा 66 और धारा 66 (D) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

केवल समय पर चार्जशीट दाखिल न होना ही डिफॉल्ट का आधार

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से पेश वकील ने दलील देते हुए कहा था कि सीबीआई ने समय पर चार्जशीट तो दाखिल कर दी थी, लेकिन आरोपी को उसकी कॉपी समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई; इसलिए उसे बीएनएसएस की धारा 187 (3) के तहत डिफॉल्ट जमानत दी जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: काला हिरण’ फिल्म पर रोक लगाने कोर्ट पहुंचे सलमान खान, पर्सनैलिटी राइट्स उल्लंघन का आरोप; 6 जुलाई को होगी सुनवाई

हालांकि, अदालत ने आरोपी को राहत देने से साफ इनकार कर दिया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने पहले ही स्पष्ट किया था कि डिफॉल्ट जमानत का प्रावधान केवल उस विशेष स्थिति में लागू होता है, जब जांच एजेंसी तय समय-सीमा के भीतर अदालत में चार्जशीट दाखिल करने में पूरी तरह विफल रहती है. शीर्ष अदालत ने भी माना कि निचली अदालतों के निष्कर्ष पूरी तरह से उचित और कानून सम्मत हैं; चार्जशीट की प्रति न मिलने को डिफॉल्ट जमानत का आधार नहीं बनाया जा सकता, इसलिए आरोपी की अपील को खारिज किया जाता है.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

30 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago